न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 05 Mar 2022 07:55 PM IST
सार
यूक्रेन संकट के बीच भारत ने अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन गंगा चलाया है। इसके तहत वहां फंसे भारतीय नागरिकों खासकर छात्रों को सकुशल वापस लाया जा रहा है।
पीएम नरेंद्र मोदी
– फोटो : ANI
ख़बर सुनें
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को एक बार फिर से उच्च स्तरीय बैठक करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि वे इस दौरान यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों की वापसी के लिए चलाए जा रहे अभियान की समीक्षा कर सकते हैं। दरअसल, यूक्रेन संकट के बीच भारत ने अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन गंगा चलाया है। इसके तहत वहां फंसे भारतीय नागरिकों खासकर छात्रों को सकुशल वापस लाया जा रहा है।