यूक्रेन को सच में मिली राहत?: रूस ने क्रीमिया सैन्य अभ्यास को किया खत्म, सैनिकों की वापसी शुरू

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:41 PM IST

सार

रूस ने क्रीमिया में अपने सैन्य अभ्यास की समाप्ति की घोषणा कर दी है। इसके बाद सैनिक भी वहां से वापस लौट रहे हैं। 

ख़बर सुनें

यूक्रेन-रूस के बीच चल रहे संघर्ष के बीच राहत भरी खबर है। न्यूज एजेंसियों के हवाले से सामने आई खबर के मुताबिक, रूस ने क्रीमिया में अपने सैन्य अभ्यास की समाप्ति की घोषणा कर दी है। इसके बाद सैनिक भी वहां से वापस लौट रहे हैं। इसे यूक्रेन के लिए राहत के संकेत समझे जा रहे हैं। दरअसल, एक दिन पहले मंगलवार को पुतिन ने युद्ध की संभावना से इंकार कर दिया था। 

रूस ने इस तरह की थी व्यूह रचना 
यूक्रेन को घेरने के लिए रूस ने जबरदस्त व्यूह रचना की थी। इसमें क्रीमिय भी शामिल था। मेक्सार टेक्नालॉजी ने 48 घंटे पहले की सैटेलाइट तस्वीरें साझा की थीं। इनमें बेलारूस, क्रीमिया व पश्चिमी रूस में सेना की व्यूह रचना साफ नजर आ रही थी। तस्वीरों में सैनिकों की कई और बटालियनों, हेलीकॉप्टरों व बमवर्षक विमानों को साफ देखा जा सकता था। इन्हें अग्रिम मोर्चों पर तैनात किया गया था। जिन इलाकों में रूस ने अपनी सैन्य तैनाती बढ़ाई थी, वे ज्यादातर यूक्रेन के उत्तर और उत्तर-पूर्व में स्थित हैं। इसमें यूक्रेन के दक्षिणपूर्व और क्रीमिया में एक बड़ा एयरबेस भी शामिल था। इस पर 2014 में रूस ने कब्जा कर लिया था।

विस्तार

Source link

Enable Notifications OK No thanks