UP B.Ed Result 2022: वेबसाइट upbed2022.in पर आज जारी होगा बीएड एंट्रेंस रिजल्ट, यूं कर पाएंगे चेक


Edited by NBT Education Desk | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: Aug 5, 2022, 10:43 AM

UP B.Ed Result 2022 Today: बीएड ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन का रिजल्ट आज वेबसाइट upbed2022.in पर जारी हो सकता है।

 

UP B.Ed Result 2022: वेबसाइट upbed2022.in पर आज जारी होगा बीएड एंट्रेंस रिजल्ट, यूं कर पाएंगे चेक
UP B.Ed Result 2022: वेबसाइट upbed2022.in पर आज जारी होगा बीएड एंट्रेंस रिजल्ट, यूं कर पाएंगे चेक

हाइलाइट्स

  • बीएड एंट्रेंस परीक्षा 6 जुलाई को हुई थी।
  • आवेदन प्रक्रिया 15 मई से 20 मई तक चलेगी।
  • परीक्षा महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय ने आयोजित की थी।
उत्तर प्रदेश बीएड ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन का रिजल्ट (UP B.Ed Result 2022) आज जारी किया जा सकता है। यूपी बीएड जेईई 2022 परीक्षा का आयोजन 6 जुलाई, 2022 को बरेली विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश द्वारा किया गया था। यूपी बीएड जेईई के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 मई, 2022 से शुरू हुई थी। लेट फीस के साथ एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 20 मई, 2022 थी। जो उम्मीदवार UP B.Ed JEE 2022 के लिए उपस्थित हुए थे, उनके रिजल्ट (UP.B.Ed JEE 2022 Result) का इंतजार आज खत्म हो सकता है। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। एक बार घोषित होने के बाद बीएड एंट्रेंस परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट upbed2022.in पर जाकर चेक किया जा सकेगा।

6 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने दी थी परीक्षा
यूपी बीएड एंट्रेंस परीक्षा 2022 का आयोजन महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय, बरेली द्वारा किया गया। उत्तर प्रदेश स्थित बीएड कॉलेजों में एडमिशन के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए राज्य स्तरीय एंट्रेंस परीक्षा 6 अगस्त 2022 को आयोजित की गई थी। महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, कुल 6,67,463 उम्मीदवारों ने परीक्षा में बैठने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 6,15,645 (92.24%) उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया। वहीं, रजिस्ट्रेशन कराने वालों में से 51,818 उम्मीदवार अनुपस्थित रहे।

UP B.Ed Result 2022 इन स्टेप्स से कर पाएंगे चेक

स्टेप 1: उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upbed2022.in पर जाएं।
स्टेप 2: इसके बाद वेबसाइट पर दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब मांगी गई जानकारी सबमिट करें।
स्टेप 4: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
स्टेप 5: अब इसे चेक कर लें और भविष्य के लिए एक प्रिंट ले लें।

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

Web Title : Hindi News from Navbharat Times, TIL Network

Source link

Enable Notifications OK No thanks