UP Board 10th Datesheet: यूपी 10वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट और टाइम टेबल जारी, जानें कब-कौन सा एग्जाम


यूपी बोर्ड परीक्षाएं 24 मार्च 2022 से शुरू होंगी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 की डेटशीट और टाइम टेबल जारी कर दिया है। छात्र यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर पूरी डिटेल चेक कर सकते हैं। यूपी बोर्ड कक्षा 10 (हाई स्कूल) की परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू होगी और 12 अप्रैल 2022 तक चलेगी। परीक्षाएं दो शिफ्ट- मॉर्निंग और इवनिंग में आयोजित की जाएंगी। सबजेक्ट वाइज डिटेल्ड डेटशीट नीचे देख सकते हैं।

यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2022 में करीब 27 लाख से ज्यादा छात्र उपस्थित हो सकते हैं, जिन्हें बेस्ब्री से अपनी डेटशीट और टाइम टेबल (UP Board 10th Datessheet and Time Table) का इंतजार था। बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 10वीं, 12वीं के डेटशीट जारी कर दी है। 12वीं की परीक्षाएं भी 24 मार्च से 12 अप्रैल तक होंगी। बोर्ड परीक्षाएं, कोविड-19 दिशानिर्देशों का ध्यान रखते हुए ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी। जिसके लिए 8000 से ज्यादा परीक्षा केंद्रों को तैयार किया जा रहा है।

यूपी 10वीं बोर्ड परीक्षा 2022 डेट शीट (UP Board Class 10 Datesheet 2022)
तारीख – सुबह की शिफ्ट में – शाम की शिफ्ट में
24 मार्च 2022 – हिंदी, आरंभिक हिंदी
25 मार्च 2022 – पाली, अरबी और फारसी – संगीत
26 मार्च, 2022 – गृह विज्ञान
28 मार्च, 2022 – ड्रॉइंग, रंजन आर्ट्स – कंप्यूटर
29 मार्च, 2022 – संस्कृत – इंस्ट्रीमेंटल म्यूजिक
मार्च 30, 2022 – कॉमर्स – सिलाई
मार्च 31, 2022 – कृषि – मानव विज्ञान, खुदरा व्यापार, सुरक्षा, ऑटोमोबाइल, आईटी, आईटीईएस
अप्रैल 4, 2022 – विज्ञान
अप्रैल 6, 2022 – अंग्रेजी (नया पाठ्यक्रम), अंग्रेजी (पुराना पाठ्यक्रम)
9 अप्रैल, 2022 – सामाजिक विज्ञान
11 अप्रैल, 2022 – गुजराती, उर्दू, पंजाबी, बंगाली, मराठी, असमिया, उड़िया, कन्नड़, कश्मीरी, सिंधी, तेलुगु, तमिल, मलयालम, नेपाली
12 अप्रैल, 2022 – गणित


यूपी 10वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल
यूपी 10वीं बोर्ड परीक्षा सुबह और शाम की शिफ्ट में होंगी। सुबह की शिफ्ट सुबह 8 बजे से 11:15 बजे तक और दोपहर की शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए छात्रों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जाती है।

UP Board Exam Preparation Tips: कम समय में इस तरह करें परीक्षा की तैयारी, मिलेगी सफलता | NBT Life

Source link

Enable Notifications OK No thanks