UP Board High School, Inter Result 2022: बेसब्री से हो रहा यूपी बोर्ड रिजल्ट का इंतजार, जानें कब होगा जारी?


UP Board Result 2022 10th, 12th: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट बहुत ही जल्द जारी कर दिया जाएगा। 10वीं और 12वीं के 47 लाख से अधिक छात्रों को अपने रिजल्ट का इंतजार है। लाखों छात्रों के रिजल्ट (UP Board High School, Inter Result 2022) का इंतजार खत्म होने वाला है। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के रिजल्ट की तारीख और समय (UP Board Result 2022 Date & Time) की घोषणा अभी नहीं की गई है। हालांकि किसी भी वक्त परिणाम जारी होने की तारीख और समय की घोषणा की जा सकती है।

यूपी बोर्ड हर साल 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट (UP Board 10th, 12th Result 2022) एक साथ जारी करता है। लाखों छात्रों का रिजल्ट इस बार भी एक साथ ही जारी किया जाएगा। यूपी बोर्ड परीक्षा को पास करने के लिए छात्रों को 100 में से 33 अंक हासिल करने होंगे। अगर छात्र किसी एक विषय में फेल हो जाता है, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा। कंपार्टमेंट परीक्षा में फेल होने वाले छात्रों को फेल माना जाएगा।

यूपी बोर्ड के बारे में
माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (UP Board) एक परीक्षा लेने वाली संस्था है। इसका मुख्यालय प्रयागराज में है। यह दुनिया की सबसे बड़ी परीक्षा संचालित करने वाली संस्था है। बोर्ड ने 10+2 शिक्षा प्रणाली अपनायी हुई है। यह 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए सार्वजनिक परीक्षा आयोजित करता है। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की स्थापना सन् 1921 में प्रयागराज में संयुक्त प्रान्त वैधानिक परिषद (यूनाइटेड प्रोविन्स लेजिस्लेटिव काउन्सिल) के एक अधिनियम द्वारा की गई थी।

उत्तर प्रदेश बोर्ड का मुख्य कार्य राज्य में हाई स्कूल एवं इण्टरमिडिएट की परीक्षा आयोजित करना होता है। इसके अलावा राज्य में स्थित विद्यालयों को मान्यता देना, हाई स्कूल एवं इण्टरमिडिएट स्तर के लिये पाठ्यक्रम एवं पुस्तकें निर्धारित करना भी प्रमुख कार्य है।

UP Board 10th 12th Result 2022 News: आखिर कब आएगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट? छात्र बोले- बस तारीख पर तारीख

Source link

Enable Notifications OK No thanks