UP Board Result 2022 10th 12th Live: क्या आज आएंगे यूपी बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट? यहां जानें हर अपडेट


08:15 AM, 09-Jun-2022

UP Board Result 2022: जानें कब हुई थी परीक्षा?

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से राज्य में दसवीं और बाहवीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन मार्च से लेकर अप्रैल महीने के बीच किया गया था। बता दें कि परीक्षा के लिए करीब 51 लाख उम्मीदवारों ने अपना पंजीयन कराया था।

07:58 AM, 09-Jun-2022

UP Board Result Live: अमर उजाला पर देखें हर अपडेट

अमर उजाला भी आपको परिणाम से जुड़ी हर अपडेट सबसे पहले पहुंचाएगा। छात्र परिणाम किसी भी ताजा जानकारी और अपडेट के लिए हमारी वेबसाइट  www.amarujala.com/education पर विजिट करते रहें।  

07:43 AM, 09-Jun-2022

UP Board Result 2022: क्या आज जारी होंगे परिणाम

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यूपी बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम आज जारी किए जा सकते हैं। हालांकि, यूपी बोर्ड ने अभी ऐसी कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

07:36 AM, 09-Jun-2022

UP Board Result 2022 Live: यहां जारी होंगे परिणाम

यूपी बोर्ड की ओर से परिणाम की घोषणा ऑनलाइन रूप से की जाएगी। जिन छात्रों ने इस साल यूपी बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था, वे अपना परिणाम माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।  

07:28 AM, 09-Jun-2022

UP Board Result 2022 10th 12th Live: क्या आज आएंगे यूपी बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट? यहां जानें हर अपडेट

UP Board Result 2022: माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (UPMSP) की ओर से राज्य में आयोजित की गई 10वीं और 12वी कक्षा की बोर्ड परीक्षा के परिणाम की घोषणा अब कभी भी की जा सकती है। परिणाम को लेकर अब छात्रों की बेसब्री भी बढ़ने लगी है। 

 



Source link

Enable Notifications OK No thanks