UP Board Result 2022: यूपी बोर्ड बारहवीं का परिणाम जल्द होगा जारी, जानें कैसे डाउनलोड कर सकेंगे


ख़बर सुनें

UP Board Result 2022: माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (UPMSP) की ओर से राज्य में आयोजित की गई 12वी कक्षा की बोर्ड परीक्षा के परिणाम की घोषणा अब कभी भी की जा सकती है। परिणाम को लेकर अब छात्रों की बेसब्री भी बढ़ने लगी है। यूपी बोर्ड की ओर से कक्षा बारहवीं के परिणाम की घोषणा ऑनलाइन रूप से की जाएगी। जिन छात्रों ने इस साल यूपी बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था, वे अपना परिणाम माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। इसके साथ ही अमर उजाला भी आपको परिणाम से जुड़ी हर अपडेट सबसे पहले पहुंचाएगा। छात्र परिणाम किसी भी ताजा जानकारी और अपडेट के लिए हमारी वेबसाइट  www.amarujala.com/education पर विजिट करते रहें।  इस खबर में हम आपको यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम को चेक और डाउनलोड करने का सबसे सरल तरीका बताएंगे। आइए जानते हैं-: 

UP Board Result 2022: जानें कब हुई थी परीक्षा?
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से राज्य में दसवीं और बाहवीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन मार्च से लेकर अप्रैल महीने के बीच किया गया था। बता दें कि परीक्षा के लिए करीब 51 लाख उम्मीदवारों ने अपना पंजीयन कराया था। इनमें 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए 24 लाख से अधिक छात्रों ने आवेदन किया था। कोरोना महामारी के प्रकोप के बाद यह देश में आयोजित की गई सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक थी। परीक्षा के बाद से ही छात्र बेसब्री से अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। 

UP Board Result 2022: कब जारी होंगे परिणाम?
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने अब तक परिणाम से जुड़ी तारीखों का एलान नहीं किया  है। बोर्ड की ओर से जानकारी दी गई है कि रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है। इसके पूरा होते ही परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी। ऐसी संभावना है कि बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं और बारहवीं दोनों के ही परिणाम एक साथ ही जारी किए जाएंगे।  

UP Board 2022 Result Update: इन वेबसाइट्स के जरिए देखें परिणाम

  • upmsp.edu.in
  • upresults.nic.in
  • upmspresults.up.nic.in
  • results.amarujala.com 

 

UP Board Result 2022 Live: ऐसे चेक कर सकेंगे 12वीं का रिजल्ट

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
  • यहां होम पेज पर आपको 12वीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
  • इस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण जैसे जन्मतिथि और रोल नंबर आदि दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपका रिजल्ट सामने की स्क्रीन खुल जाएगा।
  • अब इसके बाद आप अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं और इसका प्रिंट भी ले सकते हैं।

विस्तार

UP Board Result 2022: माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (UPMSP) की ओर से राज्य में आयोजित की गई 12वी कक्षा की बोर्ड परीक्षा के परिणाम की घोषणा अब कभी भी की जा सकती है। परिणाम को लेकर अब छात्रों की बेसब्री भी बढ़ने लगी है। यूपी बोर्ड की ओर से कक्षा बारहवीं के परिणाम की घोषणा ऑनलाइन रूप से की जाएगी। जिन छात्रों ने इस साल यूपी बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था, वे अपना परिणाम माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। इसके साथ ही अमर उजाला भी आपको परिणाम से जुड़ी हर अपडेट सबसे पहले पहुंचाएगा। छात्र परिणाम किसी भी ताजा जानकारी और अपडेट के लिए हमारी वेबसाइट  www.amarujala.com/education पर विजिट करते रहें।  इस खबर में हम आपको यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम को चेक और डाउनलोड करने का सबसे सरल तरीका बताएंगे। आइए जानते हैं-: 



Source link

Enable Notifications OK No thanks