UP Election 2022 Live: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा आरोप, बोले- अहमदाबाद ब्लास्ट में फांसी की सजा पाने वाला आतंकी सपा से जुड़ा


09:35 AM, 19-Feb-2022

UP Election: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया सपा में का बा? 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने समाजवादी पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि समाजवादी पार्टी में का बा? उन्होंने लिखा, ‘सपा से संबंधित एक व्यक्ति को अहमदाबाद ब्लास्ट केस का दोषी करार करते हुए अदालत ने फांसी की सज़ा सुनाई है। साइकल का बटन दबाना कितना घातक हो सकता है इसका आप लोग अंदाज़ा लगा सकते है।’

09:32 AM, 19-Feb-2022

UP Election: सपा के सिबगतुल्लाह, बसपा के रूदल समेत 12 के पर्चे खारिज

गाजीपुर में सपा के सिबगतुल्लाह अंसारी, बसपा के रूदल कुमार के पर्चे खारिज हो गए। उनके पर्चे पार्टी की ओर से अधिकृत उम्मीदवारों को बदलने के कारण खारिज हुए हैं। इसके अलावा 10 और लोगों के पर्चे जांच के दौरान खारिज कर दिए गए हैं। इनमें से ज्यादातर निर्दल हैं। जांच के बाद 97 लोगों के पर्चे वैध पाए गए हैं। जनपद की सात विधानसभा सीटों के लिए नामांकन के आखिरी दिन बृहस्पतिवार तक 109 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। शुक्रवार को जांच के दौरान कुल 12 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र को खारिज कर दिया गया। अब 97 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। शनिवार और सोमवार नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।  

09:02 AM, 19-Feb-2022

UP Election 2022: प्रयागराज में 3045 बूथों पर मतदान की होगी ब्राड कॉस्टिंग

प्रयागराज के 60 फीसदी बूथों पर मतदान की प्रक्रिया पर ऑनलाइन निगरानी रखी जा सकेगी। इन बूथों की ब्राड कास्टिंग की जाएगी। इससे जुड़े कैमरे कलक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम के अलावा निर्वाचन आयोग के कार्यालय से जुड़े रहेंगे। निर्वाचन आयोग ने मतदान की प्रक्रिया पर निगरानी रखने के पुख्ता इंतजाम किए हैं। ऑब्जर्वर तो नियुक्त किए ही गए हैं, ज्यादातर बूथों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। कुल 5076 में से 3045 बूथों पर यह व्यवस्था रहेगी, जो कंट्रेाल रूम से जुड़े रहेंगे। जिले में कुल 273 क्रिटिकल पोलिंग सेंटर चिह्नित किए गए हैं। इन पर 312 माइक्रो ऑब्जर्वर नियुक्त रहेंगे। एडीएम प्रशासन हर्षदेव सिंह ने बताया कि  जरूरत के अनुसार वीडियो कैमरे की भी व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावाहर बूथ पर पैरा मिलिट्री फोर्स भी तैनात रहेगी।

 

08:36 AM, 19-Feb-2022

UP Chunav: बुंदेलखंड की ज्यादातर सीटों पर भाजपा और सपा में सीधी टक्कर

बुंदेलखंड की 13 सीटों में से ज्यादातर पर भाजपा और सपा के बीच ही मुकाबला है। कुछ सीटों पर जरूर बसपा और कांग्रेस भी टक्कर दे रही हैं। सपा ने इस बार बुंदेलखंड  में साइकिल दौड़ाने के लिए हर संभव कोशिश की है। खुद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने यहां दो दौरे किए हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी यहां कुशवाहा वोटों में सेंधमारी के लिए सभाएं कर रहे हैं। पिछड़ा वर्ग और दलितों को अपने साथ लेने के लिए हरसंभव कोशिश की गई है। वहीं, भाजपा भी फिर से भगवा फहराने के लिए जी जान से जुटी है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…

08:14 AM, 19-Feb-2022

16 जिलों की 59 सीटों पर बड़ी पार्टियों ने किसे-किसे बनाया प्रत्याशी?

यूपी में 20 फरवरी को जिन 16 जिलों में मतदान होना है, उनमें हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, इटावा, मैनपुरी, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरय्या, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा शामिल है। इन जिलों की 59 सीटों पर कुल 627 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। प्रमुख मुकाबला भाजपा, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस के बीच है। आइये जानते हैं इन चारों अहम दलों  ने कहां से किसे उम्मीदवार बनाया है… लिस्ट पढ़ने के लिए क्लिक करें…

08:02 AM, 19-Feb-2022

UP Election 2022 Live: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा आरोप, बोले- अहमदाबाद ब्लास्ट में फांसी की सजा पाने वाला आतंकी सपा से जुड़ा

UP Election 2022 : तीसरे चरण का प्रचार थमा, 59 सीटों पर कल डाले जाएंगे वोट

तीसरे चरण का प्रचार शुक्रवार शाम थम गया। इस चरण में 16 जिलों की 59 सीटों पर रविवार को वोट डाले जाएंगे। सत्तारूढ़ भाजपा व मुख्य विपक्षी दल सपा समेत सभी दलों के दिग्गज नेता अंतिम समय तक हवा का रुख अपनी तरफ मोड़ने के लिए चुनाव वाले क्षेत्रों में जुटे रहे। तीसरे चरण में मुख्य रूप से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, प्रदेश के मंत्री सतीश महाना, नीलिमा कटियार, राम नरेश अग्निहोत्री, पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव व रामवीर उपाध्याय की किस्मत का फैसला होगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि तीसरे चरण में हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, इटावा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरैया, कानपुर नगर, कानपुर देहात, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर व महोबा जिले में मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। तीसरे चरण में 2.15 करोड़ मतदाता 627  उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

इस चरण के लिए 15553 मतदान केंद्र और 25741 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। तीसरे चरण में सबसे अधिक 15-15 प्रत्याशी एटा, ललितपुर की मेहरौनी और महोबा सीट पर हैं। जबकि सबसे कम मात्र तीन प्रत्याशी मैनपुरी की करहल सीट पर हैं। यहां सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का मुकाबला केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल और बसपा के कुलदीप नारायण से है।



Source link

Enable Notifications OK No thanks