UP Lok Sabha By Election Result Live: रामपुर और आजमगढ़ में उपचुनाव की मतगणना शुरू, सुरक्षा चाक-चौबंद


08:03 AM, 26-Jun-2022

रामपुर और आजमगढ़ में लोकसभा उपचुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। आजमगढ़ में भाजपा के निरहुआ और सपा के धर्मंद्र यादव व बसपा के गुड्डू जमाली मैदान में है। वहीं, रामपुर में सपा के आसिम रजा और भाजपा के घनश्याम लोधी की बीच टक्कर है। रामपुर में सबसे पहले पोस्टल बैलट की गिनती हो रही है। 

08:01 AM, 26-Jun-2022

रामपुर में भी गिनती की तैयारी पूरी

रामपुर में लोकसभा उपचुनाव संपन्न होने के बाद प्रशासनिक अमले ने मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली हैं। रविवार को मंडी समिति में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। इसके तहत विधानसभावार 16-16 टेबल लगाई गई हैं। 33 राउंड में मतगणना पूरी होगी। जिसके बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। इस दौरान मंडी समिति में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे।

07:56 AM, 26-Jun-2022

दोपहर दो बजे तक मतगणना का परिणाम आने का अनुमान

एडीएम प्रशासन और उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि लोकसभा उपचुनाव की पूरी मतगणना सुबह आठ बजे से 14 टेबल पर चक्रवार होगी। करीब 32 से 35 राउंड तक मतगणना चलेगी। अनुमान है कि दोपहर दो बजे तक मतगणना का परिणाम आ जाएगा।

07:50 AM, 26-Jun-2022

23 जून को हुआ था मतदान

लोकसभा उपचुनाव के लिए मतदान 23 जून को हुआ था, जिसमें लोकसभा क्षेत्र के नौ लाख आठ हजार 623 मतदाताओं ने मतदान में हिस्सा लिया। इसमें चार लाख 66 हजार 23 पुरुष मतदाता और चार लाख 42 हजार 600 महिला मतदाता रहीं। मतदान के बाद सभी ईवीएम को एफसीआई गोदाम बेलइसा में कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। मतगणना के लिए जिला प्रशासन ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शनिवार को डीएम और एसपी ने मतगणना स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

07:42 AM, 26-Jun-2022

आजमगढ़ में त्रिकोणीय मुकाबला

सदर लोकसभा क्षेत्र को आज अपना नया सांसद मिल जाएगा। हालांकि चुनाव में 13 प्रत्याशी खड़े हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला भाजपा के दिनेश लाल निरहुआ, सपा के धर्मेद्र यादव और बसपा के शाह आलम गुड्डू जमाली के बीच रहा है।

07:33 AM, 26-Jun-2022

UP Lok Sabha By Election Result Live: रामपुर और आजमगढ़ में उपचुनाव की मतगणना शुरू, सुरक्षा चाक-चौबंद

उत्तर प्रदेश की रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना आज होगी। इन सीटों पर 23 जून को मतदान हुआ था। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलट की गणना होगी और इसके बाद ईवीएम खोली जाएंगी। 



Source link

Enable Notifications OK No thanks