Vastu Tips: घर की किस दिशा में पिरामिड बनाने से होता है लाभ? जानें


Vastu Tips- India TV Hindi
Image Source : PEXELS
Vastu Tips

Highlights

  • पिरामिड का घर में निर्माण करने से कई लाभ मिलता है
  • पिरामिड के नीचे दवाइयां रखने पर वह कई दिनों तक खराब नहीं होतीं

अद्भुत शक्तियों का लाभ पाने के लिए घर के मध्य भाग अथवा लिविंग रूम को ऊपर से, यानि की उसकी छत के पिरामिड की आकृति का बनवाएं। पिरामिड की छत के नीचे बैठने से स्मरण शक्ति बढ़ती है। इसके अलावा अनिद्रा, सिरदर्द, पीठ दर्द में भी लाभ मिलता है और पिरामिड के नीचे दवाइयां रखने पर वह कई दिनों तक खराब नहीं होती। 

यदि आप घर के किसी अन्य भाग में पिरामिड बनवाना चाहते हैं तो उसका एक त्रिभुज उत्तर दिशा की ओर रखें, शेष त्रिभुज अपने आप ही दिशाओं के अनुरूप हो जाएंगे। इसके अलावा आपके घर के किसी कमरे या अन्य जगह का ईशान कोण ऊंचा हो और नैऋत्य नीचा तो नैऋत्य में छत पर पिरामिड का निर्माण करके नैऋत्य को ईशान से ऊंचा कर सकते हैं।

यहां पढ़ें

Vastu Tips: घर में फिटकरी के उपाय बदल सकते हैं किस्मत, वास्तु दोष से मिलेगा छुटकारा

Vastu Tips: खिड़कियां खोलने और बंद करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, होगा लाभ

Vastu Tips: दक्षिण दिशा में खिड़कियां होने से क्या होती हैं परेशानियां? जानिए



image Source

Enable Notifications OK No thanks