Violence In Jodhpur: सांप्रदायिक तनाव से सुलगा जोधपुर, दो पक्षों के बीच जमकर चले पत्थर, मौके पर भारी पुलिस  

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: Amit Mandal
Updated Tue, 07 Jun 2022 10:27 PM IST

ख़बर सुनें

राजस्थान का जोधपुर एक बार फिर सांप्रदायिक तनाव की आग से सुलग उठा है। जोधपुर के सूरसागर में दो पक्षों के बीच जमकर पत्थर चले हैं। सूरसागर के राजाराम सर्किल के पास ये बवाल हुआ। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और कुछ लोगों को पकड़ लिया गया है। बताया जाता है कि दो युवकों पर हमला हुआ और उसके बाद दोनों पक्ष एक-दूसरे के सामने आ गए।   

दो मई को ईद पर दोनों समुदायों में झड़प हुई थी
झड़प और पथराव के बाद प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दी है। इससे पहले दो मई को ईद पर दोनों समुदायों में झड़प हुई थी। परशुराम जयंती और ईद एक ही दिन पड़ी थी। परशुराम जयंती पर जुलूस के दौरान जालोरी गेट पर लाउडस्पीकर को लेकर विवाद हुआ था, जो दो दिन तक चला था। इस मामले में 33 केस दर्ज हुए थे और कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
 
जोधपुर से पहले करौली में भी इसी तरह की हिंसा हुई थी। करौली में हिंदू नववर्ष पर हिंदुओं की बाइक रैली पर दूसरे समुदाय के लोगों ने पथराव और हमला किया था। साथ ही कई दुकानों को आग के हवाले कर दिया था। इस दौरान जमकर हिंसा हुई थी। हालात इस कदर बिगड़े थे कि प्रशासन को कई दिनों तक कर्फ्यू लगाना पड़ा था। 

विस्तार

Source link

Enable Notifications OK No thanks