Virat Kohli Anushka Sharma: ब्रेक के दौरान नए अवतार में नजर आए कोहली, अनुष्का शर्मा ने बताया ‘क्यूट लड़का’


ख़बर सुनें

भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खत्म होने के बाद से ब्रेक पर हैं। वह वेस्टइंडीज के दौरे पर नहीं गए। इसके अलावा वह जिम्बाब्वे के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे। विराट एशिया कप से वापसी कर सकते हैं। कोहली पेरिस और लंदन की सैर करने के बाद वापस मुंबई आ चुके हैं। हाल ही में वह एयरपोर्ट पर पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ नजर आए थे। अब अनुष्का ने उनके साथ एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें कोहली नए अवतार में नजर आ रहे हैं।

अनुष्का और विराट इस फोटो में मस्तीभरे मूड में नजर आ रहे हैं। इसमें दोनों का जैकेट और टी-शर्ट एक ही रंग का है। कोहली और अनुष्का ने रॉकस्टार की तरह पोज दिया है। अनुष्का ने इस फोटो को शेयर करते हुए कोहली को ‘क्यूट लड़का’ बताया है। उन्होंने लिखा, ”मैं हमेशा से एक क्यूट लड़के के साथ बैंड शुरू करना चाहती थी।”


दोनों को हाल ही में एयरपोर्ट पर नजर आए थे। तब विराट ने फोटो लेने वालों को बेटी वामिका से दूर रहने के लिए कहा था। वह नहीं चाहते कि कोई उनकी बेटी की तस्वीर ले। इस बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पर कई बार कहा है। कोहली एयरपोर्ट पर अनुष्का को संभालते भी नजर आए थे।
पेरिस से लौटने के बाद विराट और अनुष्का लंदन गए थे। वहां दोनों ने एक भारतीय रेस्त्रां में खाना खाया था। उसके बाद दोनों को शेफ के साथ पोज देते देखा गया। शेफ सुरेंद्र मोहन ने ट्विटर पर बॉम्बे बस्टल रेस्त्रां के बाहर विराट और अनुष्का के साथ तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने लिखा- भारत की शान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने हमारे यहां खाना खाया। इससे हम गौरवान्वित और सम्मानित महसूस कर रहे हैं।


 

खराब फॉर्म से गुजर रहे कोहली

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों आलोचकों के निशाने पर चल रहे हैं। रन बनाने के लिए जूझ रहे विराट को टी-20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम से निकालने की मांग की जा रही है। तीन साल पहले तक विराट कोहली को पूूरी दुनिया में रन मशीन बोला जाता था, लेकिन अब स्थितियां यह बन पड़ी हैं कि उन्हें इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप से बाहर करने की चौतरफा आवाज बुलंद होने लग पड़ी है।

कप्तान रोहित शर्मा अपने साथी विराट की खराब फॉर्म का बचाव करने में लगे हैं, लेकिन दिग्गज कपिल देव, सुनील गावस्कर और वीरेंद्र सहवाग की ओर से उठाए गए सवालों को नजरअंदाज करना बीसीसीआई और चयनकर्ताओं के लिए मुश्किल बनता जा रहा है।

विस्तार

भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खत्म होने के बाद से ब्रेक पर हैं। वह वेस्टइंडीज के दौरे पर नहीं गए। इसके अलावा वह जिम्बाब्वे के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे। विराट एशिया कप से वापसी कर सकते हैं। कोहली पेरिस और लंदन की सैर करने के बाद वापस मुंबई आ चुके हैं। हाल ही में वह एयरपोर्ट पर पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ नजर आए थे। अब अनुष्का ने उनके साथ एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें कोहली नए अवतार में नजर आ रहे हैं।

अनुष्का और विराट इस फोटो में मस्तीभरे मूड में नजर आ रहे हैं। इसमें दोनों का जैकेट और टी-शर्ट एक ही रंग का है। कोहली और अनुष्का ने रॉकस्टार की तरह पोज दिया है। अनुष्का ने इस फोटो को शेयर करते हुए कोहली को ‘क्यूट लड़का’ बताया है। उन्होंने लिखा, ”मैं हमेशा से एक क्यूट लड़के के साथ बैंड शुरू करना चाहती थी।”



Source link

Enable Notifications OK No thanks