Weather Update: इन राज्यों में होगी बारिश, दिल्ली में फिर चढ़ेगा पारा, मानसून को लेकर नई जानकारी, जानें आज का मौसम

सार

दिल्ली का पारा एक बार फिर से 40 से ऊपर चढ़ने लगा है। तापमान बढ़ने के साथ उमस से भी लोग परेशान हो रहे हैं। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 27 डिग्री रहने वाला है। इसके अलावा मौसम विभाग ने मानसून को लेकर गुड न्यूज दी है।

ख़बर सुनें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगभग एक सप्ताह तक मौसम सुहाना रहने के बाद गर्मी का सितम फिर से शुरू हो गया है। कल से महानगर का पारा एक बार फिर से 40 से ऊपर चढ़ने लगा है। तापमान बढ़ने के साथ उमस से भी लोग परेशान हो रहे हैं। बता दें कि आज दिल्ली मेंअधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 27 डिग्री रहने वाला है। हालांकि फिलहाल लोगों को हीटवेव से राहत मिली रहेगी।

मानसून को लेकर अच्छी खबर
मानसून को लेकर मौसम विभाग ने बड़ी जानकारी दी है। मौसम विभाग के मुताबिक केरल में 29 मई नहीं तो 30 मई को मानसून दस्तक दे सकता है। बता दें कि मॉनसून के आने से पहले केरल के अलग-अलग जिलों में जमकर बारिश हो रही है। केरल में मानसून आने के बाद भारी बारिश की संभावना है।

उत्तर प्रदेश के इन जिलों में हवा के साथ बारिश के आसार
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आंशिक रूप से बादल छाये हुए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक यमुनानगर, सहारनपुर, गंगोह, देवबंद, मुजफ्फरनगर, कांधला, खतौली, सकोटी टांडा, हस्तिनापुर, बड़ौत, दौराला (यूपी) के आसपास के क्षेत्रों में 30-40 किमी प्रति घंटा की गति के साथ हवाएं चलेंगी। कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है।

बिहार में झमाझम बारिश 
बिहार की राजधानी पटना समेत आठ जिलों में बारिश हो रही है।  पटना में  रविवार सुबह से झमाझम बारिश हो रही है। शाली, मुजफ्फरपुर, गया, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया और अररिया के कुछ क्षेत्रों में बारिश हो रही है।

राजस्थान का मौसम
बता दें राजस्थान की राजधानी जयपुर के साथ गंगानगर, जोधपुर समेत 8 शहरों में दिन के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। वहीं धौलपुर जिले में हल्की बूंदाबांदी भी हुई।

विस्तार

Source link

Enable Notifications OK No thanks