मैनपुरी में बोले अखिलेश यादव: चाचा को लेने में देर क्यों कर रही भाजपा? समान नागरिक संहिता के विरोध में सपा


संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 27 Apr 2022 04:47 PM IST

सार

उन्होंने कहा कि अगर समाजवादी पार्टी द्वारा एटा, मैनपुरी के बीच लगाया गया कारखाना पांच साल पहले लग जाता तो प्रदेश को सबसे सस्ती बिजली मिलती और बिजली की समस्या का समाधान हो जाता।

सपा मुखिया अखिलेश यादव

सपा मुखिया अखिलेश यादव
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

विस्तार

नेता विरोधी दल पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि क्या मायावती को भाजपा राष्ट्रपति बनाएगी। चुनाव में बसपा का वोट तो हासिल कर लिया है। भाजपा सरकार लगातार बढ़ रही महंगाई और बेरोजगारी को नहीं रोक पा रही है। अगर मैनपुरी और एटा के बीच सपा सरकार में बना बिजली कारखाना सरकार चालू करा दे तो प्रदेश में बिजली का संकट समाप्त हो जाएगा। प्रदेश में कानून व्यवस्था फेल हो चुकी है। प्रयागराज में कई लोगों की हत्या हो गई है। बांदा में भाजपा की नेता ने फांसी लगा ली। पूर्व मुख्यमंत्री एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।

नेता विरोधी दल अखिलेश यादव ने कहा कि जब बुलडोजर किसी भाजपा नेता के यहां चलता है तो उसको कई गुना मुआवजा दिया जाता है। जब गरीब के यहां चलता है तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाती है। बिजली चोरी के नाम पर किसानों का उतपीडऩ किया जाता है। सरकार लोगों को जरूरत के मुताबिक बिजली नहीं दे पा रही है। सपा का वोट प्रतिशत लगातार बढ़ रहा है। समाज के हर वर्ग के लोग सपा में भरोसा जता रहे हैं। भाजपा युवाओं को रोजगार, बेरोजगारों को नौकरी, किसानों को खाद, बीज, बिजली, पानी नहीं दे पा रही है।

उन्होंने कहा कि किसान का गेहूं निजी कंपनियां खरीद रही हैं। जो आटा बनाकर महंगा बेचेंगी। किसानों को कोई लाभ नहीं होगा। भाजपा शासन में कानून व्यवस्था फेल हो चुकी है। सपा पर जातिवादी होने का आरेाप लगाने वाली भाजपा के शासन में मुख्यमंत्री की विरादरी के लोग प्रदेश के एक छोर से दूसरे छोर तक बैठे हुए हैं। एक सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा चाचा को साथ लेने में देर क्यों कर रही है। जल्दी शामिल करना चाहिए। समाजवादी पार्टी आजम खां के साथ है। जरूरत होगी तो मैं खुद भी मिलने जाऊंगा। आजमगढ़ और रामपुर के लोग ही तय करेंगे कि लोकसभा के लिए उनका प्रत्याशी कौन होगा। समान नागरिक संहिता के संबंध में उन्होंने कहा कि सपा इसका विरोध करेगी।

पूर्व एमएलसी से मिलकर ली जानकारी

शहर में दो जगह निजी कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव स्टेशन रोड स्थित पूर्व एमएलसी अवधेश यादव के आवास पर पहुंचे। उन्होंने पूर्व एमएलसी से संगठन और चुनाव के संबंध में जानकारी ली। संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं से सीधा संपर्क करने को कहा।



Source link

Enable Notifications OK No thanks