Xiaomi 12 Pro 5G, Xiaomi Pad 5, Xiaomi Smart TV 5A का लॉन्च आज, ऐसे देखें लाइव इवेंट


Xiaomi 12 Pro 5G, Xiaomi Pad 5, और Xiaomi Smart TV 5A आज भारत में लॉन्च होने जा रहे हैं। Xiaomi 12 Pro 5G को चीन में पिछले साल दिसंबर में Xiaomi 12 और Xiaomi 12X के साथ पेश किया गया था। मार्च में यह कुछ और ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च हुआ। अब फोन भारत में लॉन्च होने जा रहा है। Xiaomi Pad 5 पिछले साल सितम्बर में लॉन्च किया गया था, जो अब भारत में दस्तक दे रहा है। इन दोनों डिवाइसेज के साथ में कंपनी आज Xiaomi Smart TV 5A भी लॉन्च करने जा रही है। 
 

How to watch Xiaomi 12 Pro 5G, Xiaomi Pad 5, and Xiaomi Smart TV 5A India launch event livestream

Xiaomi 12 Pro 5G, Xiaomi Pad 5 और Xiaomi Smart TV 5A का लॉन्च इवेंट दोपहर 12 बजे (IST) से शुरू होगा। इवेंट को Twitter और YouTube पर शाओमी के सोशल मीडिया चैनल पर देखा जा सकता है। 
 

Xiaomi 12 Pro 5G price in India (expected)

Xiaomi 12 Pro 5G के बेस वेरिएंट की कीमत के बारे में 65000 रुपये के आसपास का कयास लगाया गया है। अभी तक इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। हालांकि चीन में यह फोन CNY 4,699 (लगभग 56,200) रुपये में लॉन्च किया गया था जो कि इसके 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत रही। 
 

Xiaomi 12 Pro 5G specifications

Xiaomi 12 Pro 5G ग्लोबल लेवल पर मार्च में लॉन्च हुआ था। इसमें MIUI 13 और 6.73 इंच WQHD प्लस (1,440×3,200 पिक्सल) सैमसंग E5 AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन 1,500 निट्स पीक ब्राइटनेस और 120Hz डायनेमिक रिफ्रेश रेट के साथ आता है। डिवाइस में Snapdragon 8 Gen 1 SoC दिया गया है और 12GB तक LPDDR5 रैम है। यह ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमें एक 50-मेगापिक्सल का सोनी IMX707 प्राइमरी सेंसर, एक 50 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट और दूसरा 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूटर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल सेंसर फ्रंट में दिया गया है। 
 

Xiaomi Pad 5 price in India (expected)

Xiaomi Pad 5 को पिछले साल सितंबर में ग्लोबल लेवल पर लॉन्च किया गया था। इसकी कीमत 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए EUR 349 (लगभग 30,300 रुपये) रखी गई थी। जबकि 6GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए यह EUR 399 (लगभग 34,600 रुपये) में लिस्ट किया गया था। भारतीय मार्केट में इसकी कीमत के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। 
 

Xiaomi Pad 5 specifications

Xiaomi Pad 5 के भारतीय मॉडल में इसके ग्लोबल मॉडल जैसे ही स्पेसिफिकेशन देखने को मिल सकते हैं।  Xiaomi Pad 5 का ग्लोबल वेरिएंट एंड्रॉयड 11 बेस्ड है जो MIUI 12.5 के साथ चलता है। इसमें 11 इंच WQHD प्लस (1,600×2,560 पिक्सल) ट्रू टोन डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 16:10 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ है आता है। डिस्प्ले में डॉल्बी विजन और एचडीआर10 सपोर्ट भी मिलता है। इसके अलावा फेस अनलॉक और मल्टीटास्किंग के लिए स्प्लिट स्क्रीन का फीचर भी इसमें दिया गया है। Xiaomi Pad 5 में स्नैपड्रैगन 860 प्रोसेसर है जिसके साथ  6GB LPDDR4X रैम दी गई है। इसके कैमरा की बात करें तो, रियर में यह 13 मेगापिक्सल सेंसर के साथ आता है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 1080p रिकॉर्डिंग के साथ 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Xiaomi Pad 5 में 256GB तक UFS 3.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज का ऑप्शन दिया गया है।  

इस सब के अतिरिक्त कंपनी ने अपकमिंग टीवी Xiaomi Smart TV 5A के लिए एक माइक्रोसाइट भी शुरू की है, जिसमें टीवी के स्पेसिफिकेशन और प्राइस डीटेल्स नहीं हैं। हालांकि, टीवी के बारे में कहा गया है कि यह पतले बेजल के साथ आएगा। 
 



Source link

Enable Notifications OK No thanks