Xiaomi 12 Series: इंतजार होगा खत्म! इस दिन लॉन्च होगा 32MP फ्रंट कैमरा वाला धाकड़ स्मार्टफोन


नई दिल्ली। Xiaomi 12 सीरीज को ग्लोबली 15 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। इसकी जानकारी एक पोस्टर से मिली है। हालांकि, कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी नहीं दी है लेकिन माना जा रहा है कि इस सीरीज को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। इस सीरीज के तहत Xiaomi 12, Xiaomi 12 Pro और Xiaomi 12X मॉडल्स को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। ये सीरीज कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस से प्रोटेक्टेड होगा और इसमें पंच-होल डिस्प्ले डिजाइन दिया जा सकता है। यर फोन ट्रिपल रियर कैमरा को स्पोर्ट करेगा और इसमें 5G कनेक्टिविटी भी दी जा सकती है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, Xiaomi 12 सीरीज का एक आधिकारिक दिखने वाला पोस्टर लीक हुआ है। इसमें सीरीज के ग्लोबल लॉन्च की तारीख बताई गई है। पोस्टर के अनुसार, Xiaomi 12 सीरीज को चीन के बाहर 15 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। इसमें यह भी बताया गया है कि फोन को रात 8 बजे और भारतीय समयानुसार रात के 1.30 बजे लॉन्च किया जाएगा। इस पोस्टर में टैगलाइन Master every scene है। बता दें कि Xiaomi की तरफ से Xiaomi 12, Xiaomi 12 Pro, और Xiaomi 12X मॉडल के ग्लोबल लॉन्च को लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

बता दें कि Xiaomi ने दिसंबर 2021 में Xiaomi 12, Xiaomi 12 Pro, और Xiaomi 12X को पेश किया था। वेनिला Xiaomi 12 की कीमत (8GB रैम और 128GB स्टोरेज) CNY 3,699 यानी करीब 43400 रुपये है। वहीं, अगर हम बात करें Xiaomi 12 Pro की तो इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 4,699 यानी करीब 55,100 रुपये है। Xiaomi 12X की बात करें तो इसकी कीमत CNY 3,199 यानी करीब 37,500 रुपये है। यह इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है।

Xiaomi 12 सीरीज में क्या होगी खासियत:
इसके हैंडसेट में होल-पंच डिस्प्ले डिजाइन दिया जा सकता है। इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन दी गई है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा, 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और 5G कनेक्टिविटी होगी। वेनिला Xiaomi 12 और Xiaomi 12 Pro एक स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 SoC प्रोसेसर के साथ आता है। जबकि Xiaomi 12X स्नैपड्रैगन 870 SoC के साथ आता है। Xiaomi 12 और Xiaomi 12X में 4500mAh की बैटरी दी गई है। जबकि Xiaomi 12 Pro में 4500mAh की बैटरी दी गई है।

Xiaomi 12 Series

Source link

Enable Notifications OK No thanks