Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: क्या होने जा रही है अक्षरा की लाइफ में मां नायरा की एंट्री?


‘यह रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert) के बीते एपिसोड में अनीषा और कायरव की वजह से अभिमन्यु और अक्षरा के बीच दूरियां आ जाती हैं। जिसे सुलझाने के लिए अभि खिड़की से अक्षरा के घर जाता है। आज के एपिसोड में दोनों बात ही कर रहे होते हैं कि आरोही उनको देख लेती है। और सवाल करती है कि वह यहां क्या कर रहा है। और बड़े पापा यानी मनीष गोयनका को बुलाने की धमकी देती है।

इसके बाद बड़े पापा तो आ जाते हैं, लेकिन अभिमन्यू सीढ़ी के जरिए नीचे चला जाता है। हालांकि अक्षरा इस दौरान बताती है कि मनीष के हाथ में दर्द हो रहा है, जिसके बाद आरोही उनका चेकअप करती है। इधर बिरला हाउस में अनीषा घर से जाने लगती है। लेकिन उसे नील रोकता है। लेकिन महिमा और आनंद उसे कोसते हैं और जाने के लिए कहते हैं। महिमा बताती है कि अनीषा की वजह से उनको बहुत बदनामी हुई है। इसके बाद अनीषा चली जाती है। हर्ष हालांकि आनंद से कहता है कि वह अनीषा को रोके, लेकिन वह नहीं सुनता।

तभी अक्षरा के घर से अभि आ जाता है और वह उसे रोक लेता है और सभी को समझाता है। अपने बचपन के कुछ किस्से शेयर करता है। उधर, कायरव को मनीष समझाता है कि वह अपने मन के गुबार को बाहर आने दे। वह उसे खाना खिलाता है।

कल- अक्षरा अभि को फोन करके कहती है कि उसे मां की बहुत याद आ रही है। उसके बाद अक्षरा के साथ वह सारी चीजें होने लगती हैं, जिससे उसे ये एहसास होता है कि उसकी मां उसके आस-पास है।

image Source

Enable Notifications OK No thanks