Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: क्या अभिमन्यु बिरला बचा पाएगा मनीष गोयनका की जान?


‘यह रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta kya Kehlata Hai Spoiler Alert) में आज अभिमन्यु जेल से छूट जाता है। लेकिन तभी आरोही का कॉल आता है कि मनीष गोयनका को हार्ट अटैक आ गया है। अभि और अक्षरा दोनों फौरन निकलते हैं और बिरला अस्पताल पहुंचते हैं। यहां हर्ष बिरला पहले से मौजूद रहते हैं। जहां अक्षरा और आरोही उनसे मनीष को देखने के लिए कहते हैं। तो हर्ष बताते हैं कि आनंद बिरला एक बच्चे की सर्जरी में हैं। और महिमा आ रही हैं। हर्ष कहता है कि वह दूसरे डॉक्टर को अरेंज कर रहा है।

तभी अभिमन्यु सर्जरी के लिए तैयार होकर आता है। उसे देखकर सब हैरान रह जाते हैं। वह दिलासा देता है कहता है कि कुछ नहीं होगा मनीष गोयनका को। लेकिन हर्ष कहता है कि अभिमन्यु अगर अस्पताल न छोड़कर गया होता, तो ये सब न होता। हर्ष बताता है कि अस्पताल का बेस्ट सर्जन कंसल्टिंग सर्जन बनकर लौट रहा है। लेकिन वह सब कुछ संभाल लेगा।

उधर ऑपरेशन थिएटर में मनीष अभिमन्यु को कार्तिक समझते हैं। तो अभिमन्यु भी कार्तिक बनकर उनका इलाज करता है। बाहर सभी परेशान रहते हैं। आनंद, महिमा और हर्ष सभी मनीष की समस्या को डिस्कस करते हैं। बताते हैं कि केस बहुत क्रिटिकल है। खून नहीं रुक रहा है। इधर अक्षरा और कायरव परेशान होते हैं। कहते हैं कि कहीं ये हालत उन दोनों की वजह से तो नहीं हो गई।

कल- महिमा बताती है कि मनीष ने जीने की आस छोड़ दी है और अब उन्हें हर सांस के लिए खुद लड़ना होगा। वहीं अक्षरा गाना गाती है, लेकिन अचनाक कुछ ऐसा होता है कि अभि बाहर आ जाता है।

Yrkkh spoiler alert

अक्षरा और मनीष गोयनका

image Source

Enable Notifications OK No thanks