2022 Maruti Suzuki Baleno Launch Today: आकर्षक लुक और नए फीचर्स के साथ नए जमाने की कार


11:14 AM, 23-Feb-2022

कैसा हो सकता है नया डिजाइन

हाल ही में न्यू जेनरेशन मॉडल की स्पाय तस्वीरें सामने आई थीं। जिससे पता चलता है कि 2022 मारुति सुजुकी बलेनो में तीन-एलिमेंट डीआरएल के साथ एलईडी हेडलाइट्स के एक नए सेट के साथ रीडिजाइन किया गया चौड़ा फ्रंट ग्रिल मिलेगा। नई बलेनो के साइड में विंडो लाइन्स पर क्रोम ट्रीटमेंट के अलावा रीडिजाइन किए गए 10-स्पोक अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। कार के पिछले हिस्से में नए एलईडी रैपअराउंड टेललाइट्स होंगे और रियर बंपर को भी एक बेहतर गोल लुक के लिए अपडेट किया गया है। 

11:13 AM, 23-Feb-2022

नए लुक के साथ आएगी

एक्सटीरियर और इंटीरियर दोनों मामले में 2022 मारुति सुजुकी बलेनो कई बदलावों के साथ आएगी। जहां तक नई बलेनो के डिजाइन का सवाल है, प्रीमियम हैचबैक काफी हद तक मौजूदा मॉडल जैसा ही दिखता है। हालांकि, इसे शार्प लुक देने के लिए इसमें कुछ मामूली बदलाव किए गए हैं। 

10:58 AM, 23-Feb-2022

Maruti Baleno 2022
– फोटो : Maruti Suzuki

मारुति कारों में नई पीढ़ी की शुरुआत

2022 Maruti Suzuki Baleno (2022 मारुति सुजुकी बलेनो) कई बदलावों के साथ आएगी, उनमें से कई मारुति कारों के लिए पहली बार होंगे। नई टेक्नोलॉजी फीचर्सके साथ, बलेनो भविष्य की मारुति कारों के लिए रास्ता दिखाएगा क्योंकि कार निर्माता प्रीमियम हैचबैक में अन्य फीचर्स के साथ हेड-अप डिस्प्ले, 360 व्यू कैमरा जैसे फीचर्स को पेश करेगी।

10:47 AM, 23-Feb-2022

2022 Maruti Suzuki Baleno Launch Today: आकर्षक लुक और नए फीचर्स के साथ नए जमाने की कार

देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) आज न्यू जेनरेशन बलेनो प्रीमियम हैचबैक लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। 2015 में लॉन्च होने के बाद से बलेनो मारुति के लिए अपने सेगमेंट में एक जबरदस्त खिलाड़ी रही है। इसकी कीमत से लेकर नए फीचर्स तक, लॉन्च इवेंट से नए बलेनो पर सभी लेटेस्ट और लाइव अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें। 



Source link

Enable Notifications OK No thanks