5G In India: देश में इसी महीने 5G शुरू करेगा Airtel, इन कंपनियों के साथ की पार्टनरशिप

ख़बर सुनें

5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी के बाद भारती एयरटेल ने बुधवार को बड़ी घोषणा की है। भारती एयरटेल ने कहा कि वह देश में 5जी सेवाएं को अगस्त 2022 में ही शुरू करने वाली है। भारती एयरटेल ने इसकी आधिकारिक घोषणा करते हुए कहा कि कंपनी ने देश में 5जी की लॉन्चिंग को लेकर नोकिया, एरिक्सन और सैमसंग के साथ पार्टनरशिप भी की है। आपको बता दें कि इससे पहले रिलायंस जियो के आकाश अंबानी ने भी 5जी की लॉन्चिंग के साथ आजादी का अमृत महोत्सव मनाने की बात कही थी। 

सुनील मित्तल की अगुवाई वाली भारती एयरटेल ने हाल ही में 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी में 900Mhz, 1800Mhz, 2100Mhz, 3300 Mhz और 26Ghz बैंड के कुल 19867Mhz स्पेक्ट्रम की खरीदारी की है। एयरटेल ने अपनी घोषणा में कहा कि उसका एरिक्सन और नोकिया के साथ कनेक्टिविटी और पूरे भारत में सेवाएं देने के लिए लंबे समय से समझौता रहा है, जबकि सैमसंग के साथ इस साल से ही समझौता शुरू होगा।

5जी स्पेक्ट्रम में किसकी ज्यादा हिस्सेदारी
देश की तीन कंपनियों ने सबसे ज्यादा 5जी स्पेक्ट्रम खरीदे हैं। नई कंपनी के तौर पर अदाणी डाटा नेटवर्क शामिल हुई है। 5जी के लिए देश में कुल 1,50,173 करोड़ रुपये के स्पेक्ट्रम की नालामी हुई है, जिसमें रिलायंस जियो ने अकेले 88,078 करोड़ का स्पेक्ट्रम खरीदा है यानी 50 फीसदी से अधिक के स्पेक्ट्रम पर जियो का कब्जा है। जबकि भारती एयरटेल ने 19867Mhz स्पेक्ट्रम और वोडाफोन-आइडिया ने 6228Mhz स्पेक्ट्रम की खरीदारी की है। 

जियो ने भी किया है दावा 
एयलटेल से पहले रिलायंस जियो इंफोकॉम के चेयरमैन आकाश अंबानी ने भी कहा था कि हम 5जी की लॉन्चिंग के साथ आजादी का अमृत महोत्सव मनाएंगे। जियो देश में विश्वस्तरीय, किफायती 5G सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है।आपको बता दें कि जियो ने 22 सर्किल के लिए 5जी स्पेक्ट्रम खरीदा है। अंबानी ने अपने एक बयान में कहा था, “हमारा हमेशा से मानना रहा है कि नई प्रौद्योगिकियों को अपनाकर भारत, दुनिया की एक प्रमुख आर्थिक शक्ति बन सकता है। इसी दृष्टि और दृढ़ विश्वास के साथ जियो का जन्म  हुआ था। जियो के 4G रोलआउट की गति, पैमाना और सामाजिक प्रभाव दुनिया में बेजोड़ है और अब जियो 5G भारत में तकनीकी के क्षेत्र में नेतृत्व करने के लिए पूरी से तरह तैयार है।’

विस्तार

Source link

Enable Notifications OK No thanks