क्रिप्टोकरेंसी व्हेल एक्टिविटी पर नजर रखने वाले Whale Stats प्लेटफॉर्म ने जानकारी दी है कि “Scarlet Witch” के नाम से एक व्हेल ने $31.66 मिलियन कीमत के 400 मिलियन Dogecoin टोकन खरीदे हैं। इस खरीद को शुक्रवार, 10 जून को अंजाम दिया गया और इस ट्रांजेक्शन में $0.11 की फीस लगी है।
प्लेटफॉर्म ने आगे यह जानकारी भी दी है कि खरीद के समय यह Binance Smart Chain पर 74th सबसे बड़ा वॉलेट धारक था।
इस व्हेल के पास कुल वॉलेट का सबसे ज्यादा हिस्सा (करीब 81%) BTCB टोकन के रूप में था। सटीक वैल्यू की बात करें, तो खबर लिखते समय तक व्हेल के पास 44,678,168 डॉलर कीमत के BTCB टोकन थे। इसके बाद, व्हेल के वॉलेट में करीब 11% हिस्सा AAVE टोकन और 3.49% हिस्सा WazirX टोकन (WRX) का था।
मीम कॉइन खबर लिखते समय तक, भारत में करीब 4.78 रुपये पर ट्रेड हो रहा था। यूं तो डॉजकॉइन की कीमत अपने ऑल-टाइम हाई से करीब 91% कम चल रही है, लेकिन फिर भी, पिछले 24 घंटे में इसकी कीमत में करीब 5% की बढ़ोतरी हुई है।