चंडीगड़, 15 जून: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने हरियाणा बोर्ड की 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम 2022 जारी कर दिए हैं। छात्र बीएसईएच की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर अपने बीएसईएच कक्षा 10, 12 के परिणाम चेक कर सकते हैं।
बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) द्वारा 30 मार्च से 29 अप्रैल, 2022 तक राज्य बोर्ड कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षा 2022 आयोजित की गई थी। इस शैक्षणिक सत्र में लगभग 2,90,000 छात्रों ने हरियाणा बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था। इस साल, हरियाणा बोर्ड ने पाठ्यक्रम में 30% की कमी की है। बीएसईएच कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं राज्य भर के लगभग 1700 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गईं थी।