आ गया Smart Perfume! मोबाइल पर एक बटन दबाते ही कपड़ों में हो जाएगी भयंकर खुशबू


नई दिल्ली। Smartphone के बाद अब Smart Perfume भी आ गया है। आप इस Smart Perfume को मोबाइल से कनेक्ट कर सकते हो। इस परफ्यूम की खासियत है कि इसे मोबाइल से ही हैंडल भी किया जा सकता है। यानी जब आपको ज्यादा Fragrance चाहिए तो आपको केवल एक मोबाइल ऐप ही ओपन करनी होती है। इसमें पर्सेंट डालने के बाद इसे कम या ज्यादा भी किया जा सकता है।

कंपनी दावा करती है कि उन्होंने एक ऐसा परफ्यूम बना दिया है जिसे मोबाइल से कनेक्ट किया जा सकता है। इसमें आपको अलग-अलग मोड भी दिए जाते हैं। आपको इन्हीं मोड का चयन करना होता है। Ninu Perfume में 100 Fragrant Option मिलते हैं। इन ऑप्शन को आप अपने पसंद और मर्जी के हिसाब से आसानी से सेट कर सकते हो। ऐप ही आपको मात्रा भी दी जाती है। इस मात्रा के अनुसार ही आपको खुशबू मिलती है।

Ninu Perfume के नाम से लॉन्च हुए इसमें कई खासियत ऐसी भी हैं जो इसे सबसे अलग बनाती हैं। इसमें एक बैटरी भी दी गई है। इसमें बैटरी का लेवल परफ्यूम की स्क्रीन पर देखा भी जा सकता है। अगर परफ्यूम की क्षमता कम हो जाती है तो इसे चार्ज करने के बाद दोबारा ऑन किया जा सकता है। साथ ही जब आपको Deo की खूशबू चाहिए तो आप मोबाइल से ही इसे सेट कर सकते हो। अगर आपको Scent की खुशबू चाहिए तो भी आप मोबाइल से ही सेट कर सकती हो।

कितनी है कीमत?

इस परफ्यूम की कीमत करीब 15 हजार रुपए है। Meet Ninu App पर आपको अलग-अलग ऑप्शन भी मिलते हैं। जिसमें Where To?, Feel How?, Ninu Lab का ऑप्शन मिलता है। एक परफ्यूम बॉटल में 100 से ज्यादा परफ्यूम मिलते हैं। इसमें आपको हर मौके के हिसाब से अलग खुशबू मिलती है। डेट पर जाने के दौरान अलग, प्रेसिडेंट से मिलने के लिए अलग, कंपनी मीटिंग के लिए अलग खुशबू मिलती है।

Source link

Enable Notifications OK No thanks