Aaj Ka Panchang 3 June 2022: जानिए शुक्रवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय


Aaj Ka Panchang 3 June 2022- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV
Aaj Ka Panchang 3 June 2022

आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और शुक्रवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज का पूरा दिन पार कर के देर रात 2 बजकर 42 मिनट तक रहेगी। आज का पूरा दिन पार कर के देर रात 3 बजकर 33 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। साथ ही आज शाम 7 बजकर 5 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं 3 जून का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

 

शुभ मुहूर्त

 

चतुर्थी तिथि- देर रात 2 बजकर 42 मिनट तक 

वृद्धि योग- देर रात 3 बजकर 33 मिनट तक

पुनर्वसु नक्षत्र- शाम 7 बजकर 5 मिनट तक

वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत- पूरा दिन

 

राहुकाल

 

दिल्ली- सुबह 10:35 से दोपहर 12:19 तक  

मुंबई- सुबह 10:58 से दोपहर 12:37 तक

चंडीगढ़- सुबह 10:36 से दोपहर 12:21 तक

लखनऊ- सुबह 10:22 से दोपहर 12:05 तक

भोपाल- सुबह 10:37 से दोपहर 12:18 तक

कोलकाता- सुबह 09:54 से दोपहर पहले 11:35 तक

अहमदाबाद- सुबह 10:57 से दोपहर 12:38 तक

चेन्नई- सुबह 10:31 से दोपहर 12:07 तक

 

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

 

सूर्योदय-  सुबह 5 बजकर 23 मिनट पर 

सूर्यास्त- शाम 7 बजकर 14 मिनट पर 

 



image Source

Enable Notifications OK No thanks