Punjab: कांग्रेस को और बड़ा झटका, सुनील जाखड़ के बाद ये चार नेता भी भाजपा में हो सकते हैं शामिल, वीडियो में दिखे साथ


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 04 Jun 2022 02:37 PM IST

सार

पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ ने कुछ दिन पहले ही भाजपा का दामन थामा था। तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि कुछ और बड़े नेता भी पार्टी में शामिल होंगे। शनिवार को अमित शाह के चंडीगढ़ आगमन पर इन नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलवाई जाएगी।

भाजपा नेता मनजिंदर सिरसा और सुनील जाखड़ के साथ पूर्व कांग्रेस मंत्री राजकुमार वेरका।

भाजपा नेता मनजिंदर सिरसा और सुनील जाखड़ के साथ पूर्व कांग्रेस मंत्री राजकुमार वेरका।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

ख़बर सुनें

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को पंजाब भाजपा मुख्यालय चंडीगढ़ में पंजाब के भाजपा नेताओं से मुलाकात करेंगे। सूत्रों के अनुसार, इस मीटिंग के दौरान पंजाब के कई बड़े नेता भाजपा का दामन थाम सकते हैं। इनमें पूर्व मंत्री राजकुमार वेरका, बलबीर सिद्धू, सुंदर शाम अरोड़ा और गुरप्रीत सिंह कांगड़ का नाम शामिल है। इन सभी नेताओं का सुनील जाखड़ और मनजिंदर सिरसा के साथ एक वीडियो भी सामने आया है। 

भाजपा प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री दोपहर 3 बजे प्रदेश भाजपा मुख्यालय चंडीगढ़ में पहुंचेंगे और शाम 6 बजे तक मुख्यालय में रहेंगे। इस दौरान वह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों, प्रदेश कोर ग्रुप, पंजाब के जिलाध्यक्षों और मोर्चा अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। जीवन गुप्ता ने कहा कि अमित शाह जहां इस बैठक में पंजाब के मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य पर पदाधिकारियों के संक्षिप्त चर्चा करेंगे, वहीं उनका मार्गदर्शन भी करेंगे।



Source link

Enable Notifications OK No thanks