पड़ोस में गिरेगी एक और सरकार?: श्रीलंका में आर्थिक संकट के बीच राष्ट्रपति से मिलने पहुंचे पीएम राजपक्षे, इस्तीफा देने की अटकलें


वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Sun, 03 Apr 2022 08:24 PM IST

सार

श्रीलंकाई मीडिया के मुताबिक, महिंदा और गोटबाया के बीच कुछ अहम राजनीतिक मसलों को लेकर चर्चा हुई। माना जा रहा है कि राजपक्षे जल्द ही कैबिनेट मंत्रियों के साथ इस्तीफा दे सकते हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे और राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे और राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे।
– फोटो : Social Media

ख़बर सुनें

विस्तार

श्रीलंका में पिछले कुछ महीनों से जारी आर्थिक संकट अब गहराता जा रहा है। आलम यह है कि श्रीलंका के कई शहरों में पिछले एक हफ्ते से प्रदर्शन तक शुरू हो चुके हैं। लोगों ने आम जरूरत की चीजों के महंगे होने और अहम संसाधनों की कमी होने के कारण सड़कों पर उतरना शुरू कर दिया है। इस बीच खबर है कि श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे अपने पद से इस्तीफा देने पर विचार कर रहे हैं। इससे पहले श्रीलंका के दो मंत्री नमल राजपक्षे और शशिंद्र राजपक्षे भी साफ कर चुके हैं कि अगर जरूरत पड़ी तो वे पद छोड़ने के लिए तैयार हैं। बताया गया है कि महिंदा राजपक्षे आज राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे से भी मिलने पहुंचे हैं। 

श्रीलंकाई मीडिया के मुताबिक, महिंदा और गोटबाया के बीच कुछ अहम राजनीतिक मसलों को लेकर चर्चा हुई। माना जा रहा है कि राजपक्षे जल्द ही कैबिनेट मंत्रियों के साथ इस्तीफा दे सकते हैं। इसके बाद श्रीलंका में कार्यवाहक सरकार के के जरिए देश में फैले असंतुष्टि के माहौल को कम करने की कोशिश की जाएगी। हालांकि, इसे लेकर आखिरी फैसला अभी भी बाकी है। 



Source link

Enable Notifications OK No thanks