हिमाचल: मंडी पहुंचे अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान, कुछ देर में निकालेंगे रोड शो

संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 06 Apr 2022 02:01 PM IST

सार

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंडी पहुंच गए हैं। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भी आए हैं।

ख़बर सुनें

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंडी पहुंच गए हैं। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भी आए हैं। केजरीवाल और मान का हेलिकॉप्टर कांगणीधार में लैंड हुआ। कुछ ही देर में केजरीवाल विक्टोरिया ब्रिज से रोड शो निकालेंगे। अरविंद केजरीवाल सीएम जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी से चुनावी शंखनाद करने जा रहे हैं।

हिंदू जागरण मंच ने किया प्रदर्शन
आम आदमी पार्टी पर खालिस्तान समर्थन और कश्मीर फाइल फिल्म के विरोध को लेकर केजरीवाल के खिलाफ हिंदू संगठन लामबंद हुआ है।  हिंदू जागरण मंच हिमाचल प्रदेश और देवसेना हिमाचल प्रदेश जैसे संगठनों ने ऐलान किया था कि जब तक अरविंद केजरीवाल खालिस्तान के समर्थन और कश्मीर फाइल व कश्मीरी पंडितों के विरोध के लिए सार्वजनिक मंच से माफी नहीं मांगते हैं, उन्हें हिमाचल में आम आदमी पार्टी का प्रचार करने नहीं दिया जाएगा।

हिंदू जागरण मंच के प्रांत महामंत्री कमल गौतम और देवसेना के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र राजपूत ने बताया कि अरविंद केजरीवाल जब तक सार्वजनिक मंच से अपने किए पर माफी नहीं मांगते तब तक उनका कोई भी कार्यक्रम हिमाचल में नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने सांड की आंख जैसी फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया लेकिन कश्मीर फाइल का उपहास उड़ाया।

उन्होंने कहा कि दिल्ली और पंजाब की राजनीति हिमाचल में नहीं चलेगी। पंजाब में आप की सरकार बनते ही खालिस्तान के समर्थन में स्वर उठने लगे। हिमाचल की गड़ियों को पंजाब में रोका गया तथा लोगों से बुरा व्यवहार किया गया। इस सब के लिए केजरीवाल को सार्वजनिक माफी मांगनी होगी। पुलिस ने हिंदू जागरण मंच के प्रांत महामंत्री कमल गौतम को हिरासत में लिया है। दिल्ली पुलिस भी मौके पर है। केजरीवाल के आने से पहले रोड क्लीयरेंस के लिए बोला गया था।

विस्तार

Source link

Enable Notifications OK No thanks