दिल्ली: टीएमसी छोड़ आप में शामिल हुए अशोक तंवर, नवंबर में छोड़ी थी कांग्रेस, राहुल गांधी के रहे हैं खास


एएनआई, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 04 Apr 2022 10:19 AM IST

सार

अशोक तंवर को राहुल ने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष भी बनाया था। टिकट बंटवारे को लेकर अशोक ने पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया था। गोवा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने अशोक तो जिम्मेदारी दी थी हालांकि वहां पार्टी का प्रदर्शन निराशाजनक रहा।

अशोक तंवर

अशोक तंवर
– फोटो : एएनआई

ख़बर सुनें

विस्तार

तृणमूल कांग्रेस के युवा नेता अशोक तंवर आज दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। अशोक तंवर ने बीते साल ही कांग्रेस छोड़कर टीएमसी का दामन थामा था। हालांकि, जल्द ही उनका टीएमसी से भी मोहभंग हो गया और अब वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। 

आम आदमी पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा कि पूर्व सांसद और हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।

बता दें कि अशोक तंवर हरियाणा कांग्रेस का युवा चेहरा हुआ करते थे। लेकिन उन्होंने नवंबर 2021 में ही पार्टी आलाकमान की उदासीनता के चलते कांग्रेस छोड़ दी और टीएमसी में शामिल हो गए। अशोक राहुल गांधी के काफी करीबी माने जाते थे।

अशोक तंवर को राहुल ने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष भी बनाया था। टिकट बंटवारे को लेकर अशोक ने पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया था। गोवा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने अशोक तो जिम्मेदारी दी थी हालांकि वहां पार्टी का प्रदर्शन निराशाजनक रहा।



Source link

Enable Notifications OK No thanks