Australian Open 2022: राफेल नडाल की एक और बड़ी सफलता, जीता 21वां ग्रैंडस्लैम, जोकोविच-फेडरर को छोड़ा पीछे


राफेल नडाल ने 2022 का पहला ग्रैंडस्लैम अपने नाम किया है। इसी के साथ वह किंग ऑफ ग्रैंडस्लैम हो गए हैं। अपने हिस्से जीत के साथ ही राफेल नडाल ने रोजर फेडरर और नोवाक जोकोविच को पीछे छोड़ दिया है।

महान टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने नए साल का पहला ग्रैंडस्लैम जीतकर इतिहास रच दिया है। राफेल नडाल ने ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतकर नया इतिहास बनाया है। इसके साथ ही उन्होंने 21वां ग्रैंडस्लैम खिताब भी जीता। 21वे ग्रैंड स्लैम खिताब के साथ ही वह दुनिया में सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में खेले गए फाइनल मुकाबले में राफेल नडाल ने रूस के डेनियल मेदवेदेव को रोमांचक मुकाबले में हराया। पहले दो सेट में पिछड़ने के बाद नडाल ने जोरदार वापसी की। नडाल मेदवेदेव को रोमांचक मुकाबले में 2-6, 6-7, 6-4, 6-4, 7-5 से हराया। यह मुकाबला 5 घंटे और 24 मिनट तक चलता रहा।<

राफेल नडाल ने 2022 का पहला ग्रैंडस्लैम अपने नाम किया है। इसी के साथ वह किंग ऑफ ग्रैंडस्लैम हो गए हैं। अपने हिस्से जीत के साथ ही राफेल नडाल ने रोजर फेडरर और नोवाक जोकोविच को पीछे छोड़ दिया है। 



image Source

Enable Notifications OK No thanks