भारत बंद Live: बैंक, रोडवेज और बिजली कर्मी आज से दो दिन रहेंगे हड़ताल पर, इन सेवाओं पर पड़ेगा असर


08:36 AM, 28-Mar-2022

एसबीआई ने दिया बयान

देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने कहा है कि हड़ताल के चलते बैंकिंग सर्विस पर असर पड़ सकता है। हालांकि बैंक ने यह भी कहा है कि हड़ताल के दौरान कामकाज को निपटाने के लिए आवश्यक व्यवस्था की है, लेकिन संभावना जताई रही है कि बैंक के कामकाज पर सीमित असर पड़ सकता है।

08:30 AM, 28-Mar-2022

इन सेवाओं पर पड़ सकता है असर

इस भारत बंद के चलते बहुत सारे काम-काज पर असर पड़ सकता है। सबसे बड़ा असर बैंकिंग सेक्टर पर पड़ सकता है। इसके अलावा इस बंद के चलते ट्रांसपोर्ट व्यवस्था पर भी दिख सकता है। रेलवे और रक्षा क्षेत्र की यूनियन भी हड़ताल में शामिल हो सकती हैं।

08:30 AM, 28-Mar-2022

इन क्षेत्रों को हड़ताल में शामिल होने की अपील

इस भारत बंद में टेलिकॉम, कोयला, इस्पात, तेल, पोस्टल, इनकम टैक्स, तांबा, बैंक, बीमा जैसे क्षेत्रों में यूनियनों को भी हड़ताल में शामिल होने की अपील की गई है। रेलवे और रक्षा क्षेत्र की यूनियनें देशभर में सैकड़ों जगह हड़ताल के समर्थन में भारत बंद करेंगी।

08:24 AM, 28-Mar-2022

पश्चिम बंगाल में ट्रेड यूनियनों का प्रदर्शन

पश्चिम बंगाल में ट्रेड यूनियनों ने सरकारी नीतियों के विरोध में आज और कल राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है।

08:14 AM, 28-Mar-2022

भारत बंद Live: बैंक, रोडवेज और बिजली कर्मी आज से दो दिन रहेंगे हड़ताल पर, इन सेवाओं पर पड़ेगा असर

केंद्रीय ट्रेड संघों ने 28 और 29 मार्च को भारत बंद का आह्वान किया है। यह बंद मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ बुलाया जा रहा है। बैंकिंग, रोडवेज, बीमा और वित्तीय क्षेत्र के कर्मचारी भी इस बंद में भाग लेंगे। इस बंद के चलते 28-29 मार्च को बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रह सकती हैं।



Source link

Enable Notifications OK No thanks