Bigg Boss 15 Grand Finale Live: शो को मिलेगा आज अपना 15वां विजेता, ट्रॉफी पाने के लिए 5 कंटेस्टेंट्स में जारी मुकाबला


07:41 PM, 30-Jan-2022

बिग बॉस 15 के विनर का नाम हुआ लीक?

BIGG BOSS 15 Winner
– फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस 15 के विजेता का नाम सामने आने में अब कुछ ही घंटे बाकी रह गए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर इस सीजन के विजेता का नाम वायरल हो रहा है। इंटरनेट पर चल रही खबरों के मुताबिक इस सीजन की ट्रॉफी प्रतीक सहजपाल हासिल करेंगे, जबकि शमिता शेट्टी रनर अप रहेंगी।

Bigg Boss 15 Finale: बिग बॉस 15 के विनर का नाम हुआ लीक? वायरल हो रही इस तस्वीर में है सारी जानकारी

07:21 PM, 30-Jan-2022

जीतने वाले को मिलेगी इतनी इनाम राशि

BIGG BOSS 15 Winner
– फोटो : सोशल मीडिया

आज रात बिग बॉस 15 का विनर चुने जाने के साथ ही दर्शकों का इंतजार खत्म होगा।  शो के होस्ट सलमान खान विनर की घोषणा करेंगे। इस सीजन को जीतने वाले कंटेस्टेंट को 50 लाख रुपये प्राइज मनी के साथ एक ट्रॉफी भी दी जाएगी। 

07:05 PM, 30-Jan-2022

यहां देख सकेंगे ग्रैंड फिनाले एपिसोड

बिग बॉस 15
– फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस 15 का ग्रैंड फिनाले दो भागों में टेलीकास्ट किया जा रहा है। पहला भाग 29 जनवरी 2022 (शनिवार) को प्रसारित हो चुका है। वहीं दूसरा भाग 30 जनवरी 2022 (रविवार) को रात 8 बजे टेलीकास्ट किया जाएगा। टीवी के अलावा फिनाले एपिसोड को VOOT एप पर भी लाइव देख सकते हैं। 

Bigg Boss 15 Grand Finale Time: जानें कब और कैसे देख सकते हैं शो का फिनाले, इन 5 कंटेस्टेंट में होगी कड़ी टक्कर

06:56 PM, 30-Jan-2022

पति रितेश संग थिरकती नजर आएंगी राखी सावंत

बिग बॉस 15 ग्रैंड फिनाले
– फोटो : सोशल मीडिया

शो के इस सीजन की पहली फाइनलिस्ट रहीं अभिनेत्री राखी सावंत अब बिग बॉस 15 से बाहर हो चुकी हैं। ग्रैंड फिनाले के मौके पर राखी भी अपने पति रितेश के साथ जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस देती नजर आएंगी।

Bigg Boss 15: राखी सावंत के पति रितेश का पोल डांस देख हंसी से लोट पोट हुए सलमान खान, कही ये बात

06:43 PM, 30-Jan-2022

दमदार परफॉर्मेंस देंगे टॉप 5 कंटेस्टेंट्स

बिग बॉस 15 फिनाले
– फोटो : सोशल मीडिया

06:38 PM, 30-Jan-2022

कई सितारे ग्रैंड फिनाले में होंगे शामिल

बिग बॉस 15
– फोटो : इंस्टाग्राम

शो के ग्रैंड फिनाले में चार चांद लगाने कई कलाकार शिरकत करने वाले हैं। आज प्रसारित होने वाले फिनाले एपिसोड में इस सीजन नजर आए कंटेस्टेंट के साथ ही बिग बॉस के बीते सीजन के विजेता भी नजर आएंगे।

 

06:35 PM, 30-Jan-2022

ये हैं टॉप 5 फाइनलिस्ट

बिग बॉस 15 ग्रैंड फिनाले
– फोटो : सोशल मीडिया

इस सीजन के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल, निशांत भट्ट, करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का नाम शामिल है।

 

 

06:19 PM, 30-Jan-2022

Bigg Boss 15 Grand Finale Live: शो को मिलेगा आज अपना 15वां विजेता, ट्रॉफी पाने के लिए 5 कंटेस्टेंट्स में जारी मुकाबला

फिनाले वीक में पहुंचीं रश्मि देसाई के एलिमिनेशन के बाद अब बिग बॉस 15 की ट्रॉफी हासिल करने के लिए टॉप 5 कंटेस्टेंट्स बीच मुकाबला जारी है। ये रियलिटी शो 100 दिनों से भी ज्यादा लंबे समय तक चला है, जिसमें टीवी के कई सेलिब्रिटीज ने हिस्सा लिया। आज बिग बॉस 15 के दूसरे दिन का ग्रैंड फिनाले एपिसोड टेलीकास्ट होगा, जिसमें काफी सारा धमाल होने वाला है। 

image Source

Enable Notifications OK No thanks