Bigg Boss 16: अब्दु रोजिक समेत इन कंटेस्टेंट्स की सबसे बड़ी दुश्मन है प्रियंका चाहर चौधरी! जानें वजह


Bigg Boss 16 गुजरते दिनों के साथ और भी मजेदार होता जा रहा है और दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है। साजिद खान की कंट्रोवर्सी से शुरू हुआ ये शो अब ऐसे मोड़ पर आ गया है जहां पर कई सिलेब्रिटीज के रंग-ढंग बदल चुके हैं। जो लोग पहले एक दूसरे के दोस्त नजर आते थे, अब एक दूसरे के दुश्मन बने बैठे हैं। सब कंटेस्टेंट्स की किसी से सबसे ज्यादा दुश्मनी है, तो वह है प्रियंका चाहर चौधरी। प्रियंक ने हाल ही में नॉमिनेशन के बाद अपने दुश्मनों की लिस्ट में इजाफा कर लिया है। आइये जानते हैं, वे कौन लोग हैं जो प्रियंका से खार खाए बैठे हैं। 

प्रियंका की ताजा दुश्मनी शो के सबसे चहेते कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक के साथ बंधी है। अब्दु नॉमिनेशन के बाद काफी भावुक हो गए थे। फिर बाद में उन्होंने अपना गुस्सा भी निकाला और प्रियंका को अपनी सबसे बड़ी दुश्मन भी घोषित कर दिया। लेकिन ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि कोई प्रियंका को पसंद नहीं कर रहा है। इससे पहले भी कई लोग ऐसे हैं जो चाहर को बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं। 

3st12e28

बिग बॉस 16 में प्रियंका चाहर चौधरी के दुश्मनों की लिस्ट बड़ी लम्बी है। इसमें कई सिलेब्रिटीज के नाम हैं। सबसे पहले बात करते हैं निमृत कौर आहलुवालिया की। निमृत भी प्रियंका को पहले से ही पसंद नहीं करती हैं। कप्तानी लिए हुए टास्क में वह अपनी दुश्मनी जाहिर कर चुकी हैं। इस लिस्ट में एमसी स्टैन भी शामिल हैं। वहीं शालीन भनोट और प्रियंका की लड़ाई तो आप बिग बॉस 16 की शुरूआत में ही देख चुके हैं। इसलिए शालीन भी प्रियंका से खफा रहते हैं। 

प्रियंका को पसंद न करने वालों की लिस्ट में गोरी नागोरी का नाम भी आता है। अर्चना गौतम से जब वह भिडीं थीं तो तभी उनकी दुश्मनी प्रियंका से भी हो गई थी। सौंदर्या शर्मा भी प्रियंका पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं चूकती हैं। वहीं, टीना दत्ता ने एक टास्क में प्रियंका पर अपनी खुंदस निकाली थी कि वह सबकी मदर इंडिया बनने की कोशिश करती है। शायद टीना दत्ता को प्रियंका का सबके मामले में टांग अड़ाना कुछ ज्यादा ही अखरता है। अंतिम नाम शिव ठाकरे का आता है। शिव ठाकरे और प्रियंका एक समय पर शो में अच्छे दोस्त थे। फिर कप्तानी वाले टास्क में दोनों के बीच दूरियां आ गईं। हाल ही में अब्दु रोजिक का नॉमिनेट हो जाना भी शिव ठाकरे को पसंद नहीं आया, इससे भी वह प्रियंका से नाराज हैं।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Source link

Enable Notifications OK No thanks