Bihar Board Result 2022: जानें कब तक आ सकता है बिहार बोर्ड का रिजल्ट


बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) द्वारा माध्यमिक या कक्षा 10 और इंटरमीडिएट या कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट (Bihar Board 10th, 12th Result 2022) जल्द जारी किया जा सकता है। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक बिहार बोर्ड के रिजल्ट की तारीख और समय (Bihar Board Result 2022 Date & Time) के बारे में आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

बता दें कि बिहार बोर्ड की 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 1 फरवरी, 2022 से शुरू हुई थी। 12वीं की परीक्षा के लिए राज्यभर के 13 लाख 45 हजार 939 अधिक छात्र-छात्राएं रजिस्टर्ड हुए। वहीं, मैट्रिक परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से किया गया। मैट्रिक की परीक्षाएं 24 फरवरी तक चलेंगी। मैट्रिक की परीक्षा में 16.48 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हो रहे हैं।

BSEB Bihar Board 10th, 12th Results 2022 ऐसे कर पाएंगे चेक

उम्मीदवारों को रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

स्टेप 1: सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.com पर जाएं।
स्टेप 2: वेबसाइट पर दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब मांगी गई जानकारी सबमिट करें।
स्टेप 4: आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
स्टेप 5: अब इसे चेक कर डाउनलोड कर लें।

जारी हो चुकी है 12वीं की आंसर-की
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा हाल ही में इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2022 की आंसर-की जारी की गई थी। आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 6 मार्च 2022 की शाम 5 बजे तक का समय दिया गया था।

BSEB इंटर आंसर-की 2022 चेक और डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करना होगा। बिहार बोर्ड परीक्षा में संभावित स्कोर की गणना आंसर-की की मदद से की जा सकती है। बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट की कॉपियों का मूल्यांकन 26 फरवरी से शुरू हुआ था। मैट्रिक की कॉपियों का मूल्यांकन 5 मार्च से शुरू हो गया।

Source link

Enable Notifications OK No thanks