भाजपा ने ‘भारी मन’ से एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया: चंद्रकांत पाटिल


मुंबई: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल (Chandrakant Patil) ने शनिवार को कहा कि भाजपा ने देवेंद्र फडणवीस (Devendra fadnavis) के बजाए शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) को ‘‘भारी मन’’ से राज्य का मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय लिया था.

पनवेल में भाजपा की राज्य कार्यकारी समिति की बैठक के दौरान पाटिल ने कहा कि सही संदेश देने के लिए यह फैसला लिया गया था. महाराष्ट्र विधानसभा में सबसे बड़े दल भाजपा ने 30 जून को शिंदे को मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा कर सभी को चौंका दिया था.

पाटिल ने कहा, ‘‘हमें एक ऐसा नेता देने की आवश्यकता थी जो सही संदेश दे और स्थिरता सुनिश्चित करे. केंद्रीय नेतृत्व और देवेंद्र जी ने भारी मन से शिंदे को बतौर मुख्यमंत्री समर्थन देने का फैसला लिया. हम नाखुश थे लेकिन फैसले को स्वीकार करने का निर्णय किया.’’

इस बीच, पाटिल की टिप्पणी से जुड़े सवाल पर प्रदेश भाजपा नेता आशीष शेलार ने संवाददाताओं से कहा कि यह पार्टी या पाटिल का रुख नहीं है, बल्कि वह पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं का जिक्र कर रहे थे.

आपको बता दें कि उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद 30 जून को एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ ली थी. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उप मुख्यमंत्री की शपथ ली थी.

Tags: Chandrakant Patil, Eknath Shinde, Maharashtra News



Source link

Enable Notifications OK No thanks