Bollywood VS South Cinema: भाषा विवाद पर पीएम मोदी की नसीहत, किच्चा सुदीप ने दिया ऐसा रिएक्शन


ट्विटर से शुरू हुई किच्चा सुदीप और अजय देवगन की बहस, अब एक बड़े विवाद में तबदील हो गई है। पहले अभिनेताओं के बयान और फिर राजनेताओं की एंट्री की वजह से यह एक देशव्यापी भाषाई बहस का मुद्दा बन गया है। वहीं अब लगभग एक महीने बाद, सैंडलवुड स्टार किच्चा सुदीप ने अपनी टिप्पणियों पर चुप्पी तोड़ते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी की सराहना की कि ‘सभी भारतीय भाषाएं भारतीयता की आत्मा है’।

किच्चा सुदीपा ने कही ये बात

48 वर्षीय अभिनेता ने भाषा विवाद पर पीएम मोदी की स्पष्ट राय की सराहना करते हुए कन्नड़ में कहा, ‘हर किसी के लिए, उनकी भाषा उनकी मां की तरह होती है। इसका मतलब यह नहीं है कि हम अन्य भाषाओं का सम्मान या गर्व नहीं करते हैं। पीएम मोदी के ये शब्द सुनकर अच्छा लगा।”

अन्य भाषाओं का अनादर नहीं करें

उन्होंने देश में हर भाषा के महत्व पर भी जोर दिया और बताया कि हर भाषा का समान रूप से सम्मान करने की जरूरत है।” भारत में सभी भाषाओं का अलग स्थान है। कोई भी अन्य भाषाओं का अनादर नहीं कर सकता है। जब हम चाहते हैं कि हमारी भाषा का सम्मान हो, तो क्या हमें अन्य भाषाओं का भी सम्मान करना नहीं सीखना चाहिए?” 

पीएम मोदी ने क्या कहा

शुक्रवार को जयपुर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा, ”पिछले कुछ दिनों में हमने देखा है कि भाषाओं पर विवाद पैदा करने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए हमें लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। भाजपा हर क्षेत्रीय भाषा में भारतीय संस्कृति का प्रतिबिंब देखती है। यह भाजपा ही है जिसने पहली बार भारत की संस्कृति और भाषाओं को राष्ट्र के सम्मान से जोड़ा है। नई शिक्षा नीति (एनईपी) में हम क्षेत्रीय भाषाओं को महत्व दे रहे हैं। यह हर क्षेत्रीय भाषा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”



Source link

Enable Notifications OK No thanks