CBSE 12th Final Result 2022: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट में 33,432 छात्रों ने हासिल किए 95 फीसदी से अधिक मार्क्स


CBSE 12th Final Result 2022 Declared: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE ने 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट (CBSE 12th Result 2022) ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाकर आसानी से चेक किया जा सकता है। सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 14,44,341 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 14,33,5366 छात्रों ने परीक्षा दी और 13,30,662 छात्रों को इसमें सफलता मिली है। इस साल पास प्रतिशत 92.71 फीसदी दर्ज किया गया है।

सीबीएसई ने बताया कि लड़कियों ने लड़कों से 3.29 प्रतिशत बेहतर प्रदर्शन किया है। पहली बार बोर्ड परीक्षाएं 2021-22 अकादमिक सत्र के लिए दो सत्रों में आयोजित की गयी।

सीबीएसई के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘थ्योरी पेपर (सैद्धांतिक परीक्षा) के लिए प्रथम सत्र के अंकों को 30 प्रतिशत का महत्व दिया गया है जबकि द्वितीय सत्र के अंकों को 70 प्रतिशत का महत्व दिया गया है। प्रैक्टिकल पेपर (व्यावहारिक परीक्षा) के लिए भी दोनों सत्रों में इसी तरीके से अंकों को महत्व दिया गया है।’’

ये रहा रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक..
Direct Link For CBSE 12th Final Result 2022

33,432 छात्रों ने हासिल किए 95 फीसदी से अधिक मार्क्स
12वीं में 33,432 छात्रों ने 95 फीसदी से अधिक स्कोर (मार्क्स) हासिल किया है। सिर्फ 2.33 फीसदी छात्रों को ही 95 फीसदी से अधिक मार्क्स मिले हैं। 1,34,797 छात्रों ने 90 फीसदी से अधिक मार्क्स हासिल किए हैं। यानी कि 9.39 फीसदी छात्र ही 90 फीसदी से अधिक मार्क्स हासिल कर सके हैं।

Source link

Enable Notifications OK No thanks