CBSE 12th Result 2022 Update: 94.54 फीसदी के साथ 12वीं में लड़कियों ने लहराया परचम, 91.25 परसेंट लड़के हुए पास


केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बोर्ड के 12वीं के नतीजों (CBSE 12th Result 2022 Declared) की घोषणा कर दी है। इस बार 12वीं का ओवरऑल पासिंग परसेंट 92.71 फीसदी रहा और लड़कियों ने इस बार भी बेहतर प्रदर्शन कर बाजी मार ली है। इस वर्ष कुल 94.54 फीसदी लड़कियां पास हुई और लड़कों का पासिंग परसेंट 91.25 रहा। परिणाम (CBSE 12th Final Result 2022) का इंतजार कर रहे छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in या cbse.gov.in पर विजिट कर रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी की मदद से अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं।

ये रहा रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक..
Direct Link For CBSE 12th Final Result 2022

CBSE 12th Result 2022 वेबसाइट से रिजल्ट देखने के लिए इन स्टेप्स की लें मदद

स्टेप 1- रिजल्ट के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं और Results पर क्लिक करें
स्टेप 2- छात्र चाहें तो सीधे results.cbse.nic.in पर भी जा सकते हैं।
स्टेप 3- उसके बाद पेज पर सीनियर स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (12वीं) 2022 के लिए लिंक प्रदर्शित होगा।
स्टेप 4- रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें और रोल नंबर, आधार कार्ड नंबर और स्कूल नंबर दर्ज करें।
स्टेप 5- दर्ज करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
स्टेप 6- इसे चेक कर लें और भविष्य के लिए एक हार्ड कॉपी भी रख लें।

इस लड़के ने छठे अटेम्प्ट में निकाला UPSC, स्टोरी ऐसी जो शायद ही आपने सुनी हो..

Source link

Enable Notifications OK No thanks