CBSE Result 2022 Live: आज जारी हो सकते हैं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के परिणाम, डिजीलॉकर पर एक्टिवेट हुआ लिंक


10:56 AM, 21-Jul-2022

CBSE Result 2022: डिजीलॉकर पर एक्टिवेट हुआ लिंक

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के परिणाम को चेक करने का लिंक अब डिजीलॉकर पर जारी हो गया है। 

10:52 AM, 21-Jul-2022

CBSE 10th-12th Result 2022: ऑनलाइन जारी होंगे परिणाम

सीबीएसई की ओर से इस बार टर्म-2 बोर्ड परीक्षा के परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन माध्यम से जारी किया जाएगा। परिणाम के जारी होने के बाद छात्र इसे सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

10:45 AM, 21-Jul-2022

CBSE Result 2022: इन वेबसाइट्स पर चेक कर सकेंगे नतीजे

  • cbseresults.nic.in
  • results.gov.in
  • digilocker.gov.in
  • results.amarujala.com
  • results.cbse.nic.in

10:35 AM, 21-Jul-2022

CBSE Result 2022: शिक्षा मंत्री ने भी दिया था अपडेट?

सीबीएसई के परिणाम के बारे में जानकारी देते हुए शिक्षा मंत्री प्रधान ने बताया कि परीक्षा परिणाम को तय शेड्यूल के मुताबिक सही समय पर जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी सीबीएसई के अधिकारियों से बोर्ड परीक्षा के परिणाम को लेकर चर्चा हुई है।

10:15 AM, 21-Jul-2022

CBSE Result 2022 Live: आज जारी हो सकते हैं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के परिणाम, डिजीलॉकर पर एक्टिवेट हुआ लिंक

CBSE Result 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से बोर्ड परीक्षा के परिणाम की घोषणा जल्द ही की जाएगी। बता दें कि बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर डिजीलॉकर के लिंक को भी जोड़ दिया है। छात्रों को अपनी मार्कशीट डिजीलॉकर पर भी मिलेगी। 

 



Source link

Enable Notifications OK No thanks