CHSE Odisha 12th Arts Result 2022: इस दिन जारी होगा बोर्ड के 12वीं आर्ट्स का परिणाम, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट


उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद, ओडिशा के 12वीं का आर्ट्स स्ट्रीम का परिणाम (CHSE Odisha 12th Result 2022) जारी करने वाला है और इसके विषय में बोर्ड ने रिजल्ट के तारीख की ऑफिशियल घोषणा कर दी है। जानकारी के अनुसार 8 अगस्त 2022 को ओडिशा बोर्ड के 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। यह कयास लगाए जा रहे हैं कि एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नतीजों (Odisha CHSE Result 2022) की घोषणा करेगा। जो भी छात्र परीक्षा रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं वे बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट orissaresults.nic पर जाकर अपना रिजल्ट देख पाएंगे।

इन वेबसाइट्स की मदद से देख पाएंगे रिजल्ट..
1- chseodisha.nic.in
2- orissaresults.nic

CHSE Odisha 12th Arts Result 2022 इन स्टेप्स की मदद से देख पाएंगे रिजल्ट

स्टेप 1- छात्र सबसे पहले काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट orissaresults.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2- दूसरे चरण में होमपेज पर जाकर Odisha Board 12th Result 2022 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3– लिंक पर क्लिक करने के बाद अपना रोल नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
स्टेप 4- लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा।
स्टेप 5- अब अपना रिजल्ट चेक करें और भविष्य के लिए एक प्रिंट आउट भी रख ले।

इस बार ओडिशा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा 28 अप्रैल से 31 मई 2022 तक आयोजित की गई थी। इससे पहले बोर्ड ने 27 जुलाई 2022 को कॉमर्स और साइंस का परिणाम जारी कर दिया था।

Source link

Enable Notifications OK No thanks