पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 27 Apr 2022 05:17 PM IST
सार
पीएम मोदी के साथ बैठक में शामिल दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल सुर्खियों में हैं। उनकी आराम की मुद्रा को लेकर भाजपा ने निशाना साधा है। भाजपा ने इसे अरविंद केजरीवाल की अशिष्टता कहा है।
मुख्यमंत्रियों से बात करते पीएम मोदी
– फोटो : सोशल मीडिया
ख़बर सुनें
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना संक्रमण को लेकर मुख्यमंत्रियों के साथ बुधवार को वर्चुअल बैठक की। पीएम के साथ बैठक में शामिल दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल सुर्खियों में हैं। बैठक के दौरान उनकी आराम की मुद्रा चर्चा में है। जिसे भाजपा ने केजरीवाल की अशिष्टता करार दिया है। साथ ही सवाल किया है कि इतनी महत्वपूर्ण बैठक में कोई मुख्यमंत्री ऐसा आचरण कैसे कर सकता है।
अभद्र व्यवहार से अपनी फजीहत कराते हैं अरविंद केजरीवाल
भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने बैठक का वीडियो ट्वीट करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल अभद्र व्यवहार से अपनी फजीहत कराते हैं। वीडियो में अरविंद केजरीवाल सिर के पीछे हाथ रखकर आराम से बैठे नजर आ रहे हैं।
Arvind Kejriwal continues to disgrace himself with uncouth mannerism… pic.twitter.com/h5RECiI7vl
— Amit Malviya (@amitmalviya) April 27, 2022