सीएम का खास दौरा: आज मेरठ आएंगे मुख्यमंत्री योगी, शहर में रहेंगे सवा चार घंटे, जानिए क्या है पूरा कार्यक्रम


सार

सीएम योगी आज मेरठ आएंगे। मुख्यमंत्री शहर में करीब सवा चार घंटे रहेंगे। जानिए पूरा कार्यक्रम क्या है।

ख़बर सुनें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यानी मंगलवार को क्रांति दिवस के अवसर पर मेरठ में 1857 की क्रांति के वीरों को नमन करेंगे। मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर से शाम 4:25 बजे पुलिस लाइन पहुंचेंगे। इसके बाद शहर में करीब सवा चार घंटे तक विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। रात 8:40 बजे कार द्वारा हिंडन एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे।

सोमवार को प्रशासनिक अधिकारी सीएम के कार्यक्रम की तैयारी में जुटे रहे। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने विकास कार्य एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके साथ ही शहीद स्मारक और विक्टोरिया पार्क पहुचंकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम

शाम 4:25 बजे                              पुलिस लाइन में उतरेगा हेलिकॉप्टर
4:35 बजे                                     निर्माणाधीन ट्रांजिट हॉस्टल का निरीक्षण
4:50 बजे                                     शहीद कोतवाल धनसिंह गुर्जर की प्रतिमा पर माल्यार्पण
5 बजे                                         कमिश्नरी आवास चौक पर आईटीएमएस का निरीक्षण
5:15 बजे से 6:15 बजे तक           आयुक्त सभागार में विकास एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा
6:25 बजे                                   भैसाली में आरआरटीएस परियोजना का निरीक्षण
6:40 बजे से 7:10 बजे तक           शहीद स्मारक
7:20 बजे से 8:40 बजे तक          विक्टोरिया पार्क
8:40 बजे कार द्वारा हिंडन एयरपोर्ट गाजियाबाद के लिए रवानानगी
9:45 बजे राजकीय वायुयान द्वारा लखनऊ के लिए रवाना होंगे

यह भी पढ़ें: सीएम योगी के दौरे से एक्शन में अफसर: मेरठ में 16 जगह गरजा बुलडोजर, देखिए ध्वस्तीकरण की ये तस्वीरें

नगर निगम ने सड़कों पर सफाई की और डाला रंग-बिरंगा चूना

सीएम के आने की तैयारियों में नगर निगम ने पलक पावड़े बिछा दिए हैं। हालांकि उन्हीं मार्ग और इलाकों में विशेष स्तर पर सफाई की जा रही है जहां से मुख्यमंत्री आदित्यनाथ गुजरेंगे। इन सभी इलाकों में सफाई करके रंग-बिरंगा चूना डाला गया। साथ ही जगह जगह हरियाली के लिए गमले लगाए गए हैं। इतना ही नहीं डिवाइडरों की पुताई और पेंटिंग का काम किया गया है। 

सोमवार को दिन भर नगर निगम अधिकारी सड़कों की स्वच्छता में जुटे रहे। अगर हम विक्टोरिया पार्क से सर्किट हाउस, कचहरी से शंकर आश्रम मार्ग, कमिश्नरी चौराहा से बच्चा पार्क, छतरी वाला पीर, जलीकोठी, शहीद स्मारक तक सड़कों को पूरी तरह गड्ढा मुक्त कर दिया गया। साथ ही मार्ग पर दीवारों पर चित्रकारी की गई। सड़क पर सोमवार को भी दिन में पानी का छिड़काव किया गया। नगर निगम ने ही नहीं बल्कि एमडीए ने भी जगह जगह गमले रखवाकर मार्गों को सुंदर बनाने का काम किया। शहर के मार्गों पर लगे अवैध होर्डिंग भी हटवाए गए।

यह भी पढ़ें: निशाने पर अवैध संपत्तियां: अकबर बंजारा की मार्केट पर चला बुलडोजर, एमडीए ने 16 स्थानों पर की बड़ी कार्रवाई

नगर निगम ने क्षेत्र में उतार दी सफाई कर्मचारियों की फौज

नगर निगम ने मुख्यमंत्री से जुड़े मार्ग और क्षेत्रों में अन्य वार्डों के सफाई कर्मचारियों को भी जुटा दिया। सोमवार को दिन भर सफाई कर्मचारी सड़कों पर काम करते मिले। शहीद स्मारक और जलकोठी चौराहा पर सफाई में 100 से अधिक कर्मचारी लगाए गए। पूरे इलाके को चकाचक कर दिया गया।

कमिश्नरी आवास चौराहे पर लगायी स्क्रीन

नगर निगम ने कमिश्नरी आवास चौराहा पर डिजिटल स्क्रीन लगाकर तैयार कर दी, जिसपर सरकारी योजना और स्वच्छत भारत मिशन का प्रचार प्रसार शुरू हो गया। इतना ही नहीं आईटीएमएस चौराहों से गुजरने वाली जनता को यातायात नियमों की जानकारी दी जा रही हैं। बताया जा रहा है कि इसी स्क्रीन पर आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शहर के अन्य सात चौराहों पर लगे आईटीएमएस का भी अवलोकन करेंगे। नगर निगम ने सभी चौराहों के आईटीएमएस को अपडेट कर लिया है।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यानी मंगलवार को क्रांति दिवस के अवसर पर मेरठ में 1857 की क्रांति के वीरों को नमन करेंगे। मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर से शाम 4:25 बजे पुलिस लाइन पहुंचेंगे। इसके बाद शहर में करीब सवा चार घंटे तक विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। रात 8:40 बजे कार द्वारा हिंडन एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे।

सोमवार को प्रशासनिक अधिकारी सीएम के कार्यक्रम की तैयारी में जुटे रहे। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने विकास कार्य एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके साथ ही शहीद स्मारक और विक्टोरिया पार्क पहुचंकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम

शाम 4:25 बजे                              पुलिस लाइन में उतरेगा हेलिकॉप्टर

4:35 बजे                                     निर्माणाधीन ट्रांजिट हॉस्टल का निरीक्षण

4:50 बजे                                     शहीद कोतवाल धनसिंह गुर्जर की प्रतिमा पर माल्यार्पण

5 बजे                                         कमिश्नरी आवास चौक पर आईटीएमएस का निरीक्षण

5:15 बजे से 6:15 बजे तक           आयुक्त सभागार में विकास एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा

6:25 बजे                                   भैसाली में आरआरटीएस परियोजना का निरीक्षण

6:40 बजे से 7:10 बजे तक           शहीद स्मारक

7:20 बजे से 8:40 बजे तक          विक्टोरिया पार्क

8:40 बजे कार द्वारा हिंडन एयरपोर्ट गाजियाबाद के लिए रवानानगी

9:45 बजे राजकीय वायुयान द्वारा लखनऊ के लिए रवाना होंगे

यह भी पढ़ें: सीएम योगी के दौरे से एक्शन में अफसर: मेरठ में 16 जगह गरजा बुलडोजर, देखिए ध्वस्तीकरण की ये तस्वीरें



Source link

Enable Notifications OK No thanks