लगातार फोन बदलने से भी होता है यूजर को नुकसान! जानिए कैसे लोगों को चूना लगाती हैं कंपनियां


नई दिल्ली। यूजर्स एक समय के बाद स्मार्टफोन बदल लेते हैं। कई बार बिना वजह भी स्मार्टफोन बदलना घाटे का सौदा हो सकता है। कंपनियां भी यूजर्स को स्मार्टफोन अपग्रेड करने के नाम पर चूना लगाती हैं। जबकि यूजर्स को लगता है कि वह ऐसा करने में कामयाब हुए हैं।

फोन की कीमत हो जाती है कम-

कंपनी जब भी कोई फोन लॉन्च करती है तो उसकी कीमत ज्यादा होती है और कुछ समय के बाद उसकी कीमत कम कर दी जाती है। उदाहरण के तौर पर S21 को देखा जा सकता है। Samsung ने जब इसे लॉन्च किया तो इसकी कीमत बहुत ज्यादा थी, लेकिन कुछ समय बाद इसकी कीमत अचानक कम कर दी गई। अब जिस यूजर ने इसे ज्यादा कीमत पर खरीदा होगा और बाद में कुछ ही समय बाद बेच दिया होगा तो ये काफी घाटे का ही सौदा रहा होगा।

अपग्रेड नहीं करती कंपनी-

अपग्रेड नहीं करने का सबसे ताजा उदाहरण Apple iPhone का है। कंपनी हर साल नया iPhone लॉन्च करती है। इसमें बहुत ज्यादा चीजों को अपग्रेड नहीं किया जाता है। बस कुछ ही चीजों पर कंपनी ध्यान देती है। जैसा iPhone 12 और iPhone 13 के बीच देखा जाए तो कंपनी ने चिपसेट और कैमरा में ही मोटा-मोटी बदलाव किया है। इसके अलावा कोई भी ऐसा बदलाव नहीं है जिससे ये कहा जा सके कि अपग्रेड करना बहुत फायदे का सौदा होगा।

Apple iOS अपडेट पर सबसे ज्यादा ध्यान देता है। आमतौर पर ज्यादातर बाजार में मौजूद iPhone में ये अपडेट दिए जाते हैं। हालांकि कोई iPhone हद से ज्यादा ही पुराना हो तो नहीं दिए जाते हैं। अगर iPhone का कोई मॉडल 7-8 साल भी पुराना है तो उसका अपडेट आसानी से आता है। लेकिन कंपनियों की कोशिश रहती है कि वो यूजर को फोन अपग्रेड करने पर राजी कर पाएं जिससे उनके फोन की डिमांड ज्यादा हो सके।

Source link

Enable Notifications OK No thanks