चिंतिन शिविर: राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, बोले- केंद्र ने हिंदुस्तान के युवाओं के भविष्य को नष्ट किया

सार

राजस्थान के उदयपुर में चल रहे चिंतन शिविर के तीसरे दिन राहुल गांधी ने भाजपा पर हमला बोला है। वह पार्टी नेताओं को संबोधित कर रहे हैं।

ख़बर सुनें

राजस्थान के उदयपुर में चल रहे चिंतन शिविर के तीसरे दिन राहुल गांधी ने भाजपा पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा, भाजपा में दलितों को अपमान होता है। वहां किसी की बात भी नहीं सुनी जाती है। कांग्रेस एक मात्र ऐसी पार्टी है जहां सभी को बिना डरे अपनी बात रखने का मौका मिलता है। पार्टी में सभी को यह अधिकार दिए गए हैं। 

राहुल ने कहा, हमें बिना कुछ सोचे जनता के बीच जाकर बैठ जाना चाहिए, उनकी समस्याओं को समझना चाहिए। जनता के साथ हमारा जो कनेक्शन था उसे फिर से बनाना पड़ेगा। जनता जानती है कि कांग्रेस पार्टी ही देश को आगे ले जा सकती है।   

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि अक्टूबर महीने में पूरी पार्टी जनता के बीच जाएगी और यात्रा करेगी। जनता के साथ जो रिश्ता कांग्रेस का था उसे फिर से पूरा करेगी। ये शॉर्टकट से नहीं होने वाला है और ये काम पसीना बहाकर ही किया जा सकता है। 

सरकार ने हिंदुस्तान के युवाओं के भविष्य को नष्ट कर दिया है। एक तरफ बेरोजगारी और दूसरी तरफ महंगाई है। यूक्रेन में युद्ध हुआ है, आने वाले समय में मुद्रा स्फीति पर भी इसका असर पड़ेगा। इसका हल निकालना जरूरी है। राहुल ने कहा, नोटबंदी और जीएसटी लाकर केंद्र ने देश को बड़ी चोट दी है। आज के दौर में देश में नफरत और हिंसा को बढ़ावा दिया जा रहा है, हमारी लड़ाई उसके खिलाफ है, भाजपा की सोच के खिलाफ है। 

विस्तार

Source link

Enable Notifications OK No thanks