Coronavirus Live: एक दिन में मिले एक लाख से ज्यादा मरीज, 865 संक्रमितों की मौत


11:05 AM, 06-Feb-2022

सक्रिय मामलों की संख्या में आई कमी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना वायरस से संक्रमित सक्रिय मामलों की संख्या में गिरावट आई है। अब यह आंकड़ा 12 लाख 25 हजार 11 हो गया है।

10:47 AM, 06-Feb-2022

दैनिक सकारात्मकता दर 7.42 फीसदी हुई

केंद्र सरकार के अनुसार देश में कोरोना संक्रमण की दैनिक सकारात्मकता दर अब 7.42 फीसदी हो गई है। इसके अलावा अब तक कोरोना रोधी टीकों की कुल 169 करोड़ 46 लाख 26 हजार 697 खुराकें दी जा चुकी हैं। 

10:42 AM, 06-Feb-2022

Coronavirus Live: एक दिन में मिले एक लाख से ज्यादा मरीज, 865 संक्रमितों की मौत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के एक लाख सात हजार 474 नए मामले दर्ज किए गए और 865 संक्रमितों की मौत हो गई।। मंत्रालय ने रविवार की सुबह यह जानकारी दी। देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या अब चार करोड़ 21 लाख 88 हजार 138 हो गई है। वहीं, इस महामारी के चलते अब तक कुल पांच लाख एक हजार 979 मरीजों की जान जा चुकी है।



Source link

Enable Notifications OK No thanks