CSK vs MI Live: चेन्नई सुपर किंग्स का खेल बिगाड़ने उतरेगी मुंबई इंडियंस, वानखेड़े में थोड़ी देर में होगा टॉस


06:25 PM, 12-May-2022

अंक तालिका में स्थिति

चेन्नई की टीम 11 मैच में चार जीत और आठ अंक के साथ नौवें स्थान पर है। वहीं मुंबई इंडियंस 11 मैचों में सिर्फ दो जीत हासिल कर पाई है और चार अंकों के साथ आखिरी पायदान पर है।  

06:21 PM, 12-May-2022

चेन्नई की प्लेऑफ की उम्मीदों की झटका दे सकती है मुंबई इंडियंस

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए प्लेऑफ के रास्ते बंद हो चुके हैं और अब उसे औपचारिकता के लिए बाकी के लीग मुकाबले खेलने हैं और ऐसे में वह बाकी टीमों का खेल बिगाड़ सकती है। चार बार की विजेता और गत चैंपियन चेन्नई के लिए प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए बाकी के तीनों मैचों को बड़े अंतर से जीतना जरूरी है। चेन्नई अगर आज हार जाती है तो उसके लिए भी प्लेऑफ के रास्ते बंद हो जाएंगे। 

06:18 PM, 12-May-2022

पिछली हार का बदला लेना चाहेगी मुंबई इंडिंयस

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए पिछले पांच मैचों में सीएसके का पलड़ा भारी रहा है। चेन्नई को तीन जीत मिली है तो वहीं मुंबई ने दो बार बाजी मारी है। हालांकि, मुंबई ने पिछली साल चेन्नई को हराया था लेकिन इसके बाद उसे दो बार हार का सामना करना पड़ा। इस सीजन की पहली भिड़ंत में भी चेन्नई ने मुंबई को तीन विकेट से हराया था। 

06:01 PM, 12-May-2022

CSK vs MI Live: चेन्नई सुपर किंग्स का खेल बिगाड़ने उतरेगी मुंबई इंडियंस, वानखेड़े में थोड़ी देर में होगा टॉस

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है। आईपीएल 2022 में आज 59वां लीग मुकाबला खेला जा रहा है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में लीग की दो सबसे सफल टीमें मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने है। 

 





Source link

Enable Notifications OK No thanks