CWG 2022 Day 8 Live: पैरा टेबल टेनिस में भाविना फाइनल में पहुंचीं, कुश्ती में दीपक और बजरंग पूनिया जीते


03:28 PM, 05-Aug-2022

CWG 2022: कुश्ती में बजरंग और दीपक पूनिया जीते

कुश्ती में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार शुरुआत की है। बजरंग पूनिया और दीपक पूनिया ने अपने पहले मुकाबले जीत लिए हैं। बजरंग ने 65 किलोग्राम बारवर्ग में नॉरू के लॉवे बिंघम को 4-0 से हराया। वहीं, दीपक ने 86 किलोग्राम भारवर्ग में न्यूजीलैंड के मैथ्यू को 10-0 से हराया। 

03:24 PM, 05-Aug-2022

CWG 2022: कुश्ती में दीपक पूनिया का मुकाबला शुरू

कुश्ती में भारत के दीपक पूनिया का मुकाबला शुरू हो चुका है। वो न्यूजीलैंड के मैथ्यू के खिलाफ खेल रहे हैं। फिलहाल दीपक ने 8-0 की बढ़त ले ली है। 

03:22 PM, 05-Aug-2022

CWG 2022: लॉन बॉल में भारत की लवली और नयनमोनी हारीं

लॉन बॉल में भारत की लवली चौबे और नयनमोनी को इंग्लैंड की सोफी तोलचंद्र और एमी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। क्वार्टर फाइनल में हार के साथ उनके पदक जीतने की उम्मीदें खत्म हो गई हैं। 

03:19 PM, 05-Aug-2022

CWG 2022: पैरा टेबल टेनिस में राजवर्धन अलगर हारे

पैरा टेबल टेनिस के पुरुष एकल सेमीफाइनल मुकाबले में भारत के राजवर्धन अलगर को हार का सामना करना पड़ा है। नाइजीरिया के नसिरू सुले ने उन्हें 3-1 से हराया।

03:06 PM, 05-Aug-2022

CWG 2022 Live: पैरा टेबल टेनिस में भाविना की जीत

पैरा टेबल टेनिस में भारत की भाविना हसमुखभाई पटेल ने इंग्लैंड की श्यू बेली को 11-6, 11-6, 11-6 से हरा दिया है। इसके साथ ही उन्होंने महिला एकल के फाइनल में जगह बना ली है। इसके साथ ही उन्होंने कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया है। 

02:30 PM, 05-Aug-2022

CWG 2022 Live: टेबल टेनिस में श्रीजा अकुला और शरथ कमल की जोड़ी भी जीती

टेबल टेनिस के मिश्रित युगल मुकाबले में श्रीजा अकुला और शरथ कमल की जोड़ी भी जीत चुकी है। भारतीय जोड़ी ने मलेशिया के लियोंग ची और हो यिंग की जोड़ी को 5-11, 11-2, 11-6, 11-5 से हराया है। इस जीत के साथ ही यह जोड़ी भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी है। 

02:29 PM, 05-Aug-2022

CWG 2022 Live: टेबल टेनिस में साथियान और मनिका की जोड़ी जीती

टेबल टेनिस के मिश्रित युगल में साथियान और मनिका की जोड़ी ने नाइजीरिया के ओमोयातो और ओजोमू की जोड़ी को 11-7, 11-6, 11-7 के अंतर से हराया है। इस जीत के साथ ही भारतीय जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। 

02:14 PM, 05-Aug-2022

CWG 2022 Live: टेबल टेनिस में साथियान और मनिका का मुकाबला भी शुरू

टेबल टेनिस के मिश्रित युगल में साथियान और मनिका की जोड़ी का मुकाबला भी शुरू हो चुका है। भारतीय जोड़ी का सामना नाइजीरिया के ओमोयातो और ओजोमू की जोड़ी से है।

02:11 PM, 05-Aug-2022

CWG 2022 Live: टेबल टेनिस में सरथ और श्रीजा का मुकाबला मलेशिया के लेयोंग और हो यिंग से

टेबल टेनिस में भारत के सरथ और श्रीजा की जोड़ी का मुकाबला मलेशिया के लेयोंग और हो यिंग की जोड़ी से हो रहा है। यह मैच जीतने पर भारतीय जोड़ी क्वार्टर फाइनल में जगह बना लेगी। 

02:06 PM, 05-Aug-2022

CWG 2022 Live: लॉन बॉल में भारत की लवली और नयनमोनी का मुकाबला इंग्लैंड की सोफी और एमी से

लॉन बॉल में भारत की लवली चौबे और नमनमोनी का मुकाबला इंग्लैंड की सोफी तोलचंद्रंद और एमी पराओहिन से है। यह मैच जीतने पर भारतीय जोड़ी सेमीफाइनल में पहुंचच जाएगी।

12:40 PM, 05-Aug-2022

CWG 2022 Live: भारत के लिए कैसा रहा सातवां दिन

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय खिलाड़ियों ने सातवें दिन दो पदक जीते। सुधीर ने पैरा-पावरलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक जीता। वहीं, लॉन्ग जंप में मुरली श्रीशंकर ने रजत पदक जीता। बॉक्सिंग में अमित पंघाल, जैस्मिन, सागर अहलावत और रोहित टोकस ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है और चारों ने अपना पदक पक्का कर लिया है। भारत के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में सातवां दिन कैसा रहा, जानने के लिए यहां क्लिक करें। 

12:40 PM, 05-Aug-2022

CWG 2022 Live: आज इन खेलों में चुनौती पेश कर रहा है भारत

एथलेटिक्स

महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ 1 हीट 2 – ज्योति याराजी (दोपहर 3:06 बजे)

महिलाओं की लंबी कूद क्वालीफाइंग राउंड ग्रुप ए – एंसी सोजन एडप्पिल्ली (शाम 4:10 बजे)

पुरुषों की 4 x 400 मीटर रिले राउंड 1 हीट 2: भारत (शाम 4:19 बजे)

महिलाओं की 200 मीटर रेस सेमी-फाइनल 2 – हिमा दास ( 6 अगस्त, रात 12:53 बजे)

टेबल टेनिस

मिश्रित युगल राउंड ऑफ 16, साथियान ज्ञानशेखरन/मनिका बत्रा, अचंता शरथ कमल/अकुला श्रीजा (दोपहर 2:00 बजे)

महिला एकल राउंड ऑफ 16, रीथ टेनिसन, श्रीजा अकुला, मनिका बत्रा (शाम 3:15 बजे)

पुरुष युगल राउंड ऑफ 16, हरमीत देसाई/सानिल शेट्टी (शाम 3:55 बजे)

महिला युगल राउंड ऑफ 16, मनिका बत्रा/चितले दिया पराग, अकुला श्रीजा/रीथ टेनिसन (शाम 4:30 बजे) 

पुरुष एकल राउंड ऑफ 32, अचंता शरथ कमल, साथियान ज्ञानशेखरन, सानिल शेट्टी (शाम 5:05 बजे)

बैडमिंटन (दोपहर 3:30 बजे से)

महिला युगल राउंड ऑफ 16: जॉली ट्रीसा/पुलेला गायत्री गोपीचंद

पुरुष युगल राउंड ऑफ 16: सात्विक साईराज रैंकीरेड्डी/चिराग शेट्टी

महिला एकल राउंड ऑफ 16: पीवी सिंधु

महिला एकल राउंड ऑफ 16: आकर्षी कश्यप

पुरुष एकल राउंड ऑफ 16: किदांबी श्रीकांत

लॉन बॉल

महिला जोड़ी क्वार्टर फाइनल: भारत बनाम इंग्लैंड – (दोपहर 1:00 बजे)

स्क्वैश

पुरुष युगल राउंड ऑफ 16: वेलावन सेंथिलकुमार/अभय सिंह (शाम 5.15 बजे)

मिश्रित युगल क्वार्टर फाइनल: दीपिका पल्लीकल/सौरव घोषाल ( 6 अगस्त, रात 12 बजे)

हॉकी

महिला सेमीफाइनल: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (रात 10.30 बजे)

कुश्ती (दोपहर 3:30 बजे से)

पुरुषों की फ्रीस्टाइल 125 किग्रा: मोहित ग्रेवाल

पुरुषों की फ्रीस्टाइल 65 किग्रा: बजरंग पुनिया

पुरुषों की फ्रीस्टाइल 86 किग्रा: दीपक पुनिया

महिला फ्रीस्टाइल 57 किग्रा: अंशु मलिक

महिला फ्रीस्टाइल 68 किग्रा: दिव्या काकरान

महिला फ्रीस्टाइल 62 किग्रा: साक्षी मलिक

12:30 PM, 05-Aug-2022

CWG 2022 Day 8 Live: पैरा टेबल टेनिस में भाविना फाइनल में पहुंचीं, कुश्ती में दीपक और बजरंग पूनिया जीते

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का आज आठवां दिन है। भारतीय एथलीट ने इस इवेंट में अब तक कुल 20 पदक जीते हैं। इसमें इसमें छह स्वर्ण, सात रजत और सात कांस्य पदक शामिल हैं। आज से कुश्ती के मुकाबले शुरू हो रहे हैं और पहले दिन छह भारतीय पहलवान अपना दम दिखाएंगे। वहीं, हॉकी में महिला टीम ऑस्ट्रेलिया के साथ सेमीफाइनल मैच खेलेगी। अब तक सात भारतीय मुक्केबाज अपना पदक पक्का कर चुके हैं और महिला हॉकी टीम के जीतने पर भारत का कम से कम 28 पदक जीतना तय हो जाएगा। 



Source link

Enable Notifications OK No thanks