Delhi NCR Rain Live Updates: मानसून की बारिश में भीगने से पहले ही डूबने लगी दिल्ली, लोग परेशान


11:40 AM, 30-Jun-2022

लोगों को कई दिनों से था इंतजार

इस साल मौसम विभाग ने मानसून के दिल्ली पहुंचने के लिए 27 जून की तारीख दी थी, लेकिन मानसून को आने में लगातार देरी हो रही थी और गर्मी के कारण एक-एक दिन काटना लोगों के लिए मुश्किल हो रहा था। गुरुवार सुबह बारिश के फुहारों ने लोगों का यह इतजार खत्म कर दिया।

 

11:37 AM, 30-Jun-2022

जलजमाव बनी समस्या

दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में सड़कों पर भारी जलजमाव की समस्या होने लगी है। बारिश के बीच ऑफिस, स्कूल या कॉलेज जाने वालों को सड़क मार्ग पर काफी दिक्कतें हो रही हैं।

11:32 AM, 30-Jun-2022

आसमान में छाए हुए हैं बादल

फिलहाल दिल्ली एनसीआर में बादल छाए हुए हैं। विभाग का कहना है कि बारिश के साथ ही आज 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

11:32 AM, 30-Jun-2022

आज दिनभर हो सकती है बारिश

दिल्ली एनसीआर में गुरुवार को बादल छाए रहने और सामान्य बारिश की संभावना जताई गई है। इसलिए विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

11:30 AM, 30-Jun-2022

दिल्ली पहुंचा मानसून

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार को दिल्ली में मानसून के पहुंचने की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इसी के साथ कई दिनों से मानसून का इंतजार कर रहे दिल्लीवासियों का इंतजार भी खत्म हो गया है।

11:22 AM, 30-Jun-2022

Delhi NCR Rain Live Updates: मानसून की बारिश में भीगने से पहले ही डूबने लगी दिल्ली, लोग परेशान

मानसून की पहली बारिश में ही दिल्ली का यह हाल हुआ कि चौड़ी चौड़ी सड़कों पर पानी भर गया। एक बार फिर बारिश दिल्ली की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल रही है। कई इलाकों में मुख्य मार्गों पर पानी भर गया है।



Source link

Enable Notifications OK No thanks