‘धनतेरस सिर्फ सोना-चांदी खरीदना नहीं है!’ जानें क्या कहा आनंद महिंद्रा ने त्यौहार के बारे में


भारत त्यौहारों का देश है और कल भारत का सबसे बड़ा त्यौहार दिवाली है। जिसकी शुरुआत धनतेरस से हो चुकी है। धनतेरस पर पुराने समय से मान्यता चली आ रही है कि इस दिन सोना-चांदी या अन्य किसी कीमती धातु को खरीदने से घर में लक्ष्मी का आगमन होता है। लोग इस मौके पर जमकर सोना-चांदी की बनी चीजें खरीदते हैं। बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने भी धनतेरस के अवसर पर लोगों को बधाई देते हुए अपना एक मैसेज दिया है। 

धनतेरस के अवसर पर आनंद महिंद्रा ने अपना खास संदेश सोशल मीडिया पर शेयर किया। Twitter पर एक पोस्ट शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा कि असल में धनतेरस क्या है। क्या सोना-चांदी खरीदना ही इसका महत्व है या कुछ और? आनंद महिंद्रा ने अपने पोस्ट में काफी गहरी बात कही। उन्होंने कहा कि केवल सोना-चांदी खरीदना ही धनतेरस नहीं है। 

अपने पोस्ट में बधाई संदेश देते हुए उन्होंने लिखा, ‘आपके घर में..धन की बरसात हो, संकटों का नाश हो, शान्ति का वास हो। लेकिन हमें यह भी सोचना चाहिए कि धन का सही अर्थ क्या है। सिर्फ सोना या चांदी ही नहीं बल्कि मन की शांति, सभी के लिए सद्भावना और दूसरों की सेवा करना। यही है असली सोना-चाँदी।धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएँ!

धनतेरस पर आनंद महिंद्रा ने सभी को शुभकामनाएं दीं और इसका असल अर्थ भी समझाया। इस पर उनके चाहने वालों के बहुत से कमेंट्स भी आए। पोस्ट को काफी लाइक किया गया। आनंद महिंद्रा अपने सोशल मीडिया जैसे ट्विटर आदि पर काफी एक्टिव भी रहते हैं। खास मौकों पर वह अपना संदेश जरूर देते हैं। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें



Source link

Enable Notifications OK No thanks