Entertainment Top 5 News Today: एक्टर के निधन से ‘एक विलेन रिटर्न्स’ की कमाई तक, जानिए हर खबर


 Entertainment Top 5 News Today- India TV Hindi News
Image Source : INDIA TV
Entertainment Top 5 News Today

Highlights

  • एक नजर में पढ़िए मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें
  • बिपाशा की प्रेग्नेंसी से लेकर रणवीर-दीपिका के वॉक तक

Bollywood Wrap: बी टाउन में आज क्या हलचल है? बॉलीवुड में आज क्या धमाका हुआ? कौन से सेलेब्स आज ट्रेंड में हैं? बॉलीवुड की सभी बड़ी और ट्रेंडिंग खबरें यहां आपको मिलेंगी। आज की सुबह बॉलीवुड के ओर से बड़ी खबरें लेकर आई है। जहां एक खुशखबरी है तो वहीं एक दुख वाली खबर भी है। तो हम आपको पहले खुशखबरी सुनाते हैं, तो खुशखबरी ये है कि शादी के 6 साल बाद एक्ट्रेस बिपाशा बसु मां बनने वाली हैं, वहीं दूसरी ओर बॉक्स ऑफिस पर ‘एक विलेन रिटर्न्स’ भी ठंडी साबित हुई है। आइए जानते हैं बॉलीवुड से आज दिन भर की 5 बड़ी खबरें… 

प्रेग्नेंट हैं बिपाशा बसु?

बसु कहा जा रहा है कि बॉलीवुड कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के घर पर किलकारियां गूंजने वाली हैं। शादी के 6 साल बाद बिपाशा बसु प्रेग्नेंट हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर बिपाशा और करण की तस्वीरों को शेयर करते हुए लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं, लेकिन मजेदार बात तो ये है कि अब तक दोनों में से किसी ने खबर की पुष्टि नहीं की है। अब सच क्या है ये तो वक्त ही बताएगा। यहां क्लिक करके पढ़ें पूरी खबर 

यहां क्लिक करके पढ़ें पूरी खबर 

रणवीर दीपिका रैंप वॉक 

रणवीर के न्यूड फोटोशूट पर बवाल अभी थमा नहीं है। इसी बीच बॉलीवुड का पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को एक बार फिर चर्चा में हैं। दोनों ने ‘दी मिजवां कल्चर शो’ में रॉयल अंदाज में रैंप वॉक किया। इस शो में शॉ स्टॉपर बनने वाले रणवीर-दीपिका ने रोमांटिक अंदाज में रैंप वॉक किया। यहां क्लिक करके पढ़ें पूरी खबर 

 यहां क्लिक करके पढ़ें पूरी खबर 

दिशा पाटनी ने बांटे लड्डू

इस बीच एक वीडियो खूब चर्चा में है… इस वीडियो में बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी रात के अंधेरे में गरीबों को लड्डू बांटती नजर आ रही हैं। दरअसल, दिशा पाटनी का ये वीडियो उस समय वायरल हो रहा है जब कुछ ही दिन पहले टाइगर के साथ उनके ब्रेकअप की खबर आई थी। लेकिन आपको बता दें कि दिशा ने ये लड्डू अपनी फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ को मिले अच्छे रिव्यू से खुश होकर बांटी थी। इस वीडियो में दिशा के साथ फिल्म की टीम भी दिख रही है।  

एंटरटेनमेंट की ऐसी ही रोचक और ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

Latest Bollywood News



image Source

Enable Notifications OK No thanks