ब्‍लूटूथ कॉलिंग, 7 दिनों की बैटरी लाइफ के साथ Fire-Boltt Ring 2 स्मार्टवॉच लॉन्‍च, जानें प्राइस


फायर-बोल्ट रिंग 2 (Fire-Boltt Ring 2) स्मार्टवॉच इंडिया में लॉन्‍च कर दी गई है। यह ब्लूटूथ कॉलिंग फंक्‍शनैलिटी  को सपोर्ट करती है। इसमें एक इनबिल्ट माइक्रोफोन और स्पीकर दिया गया है। Fire-Boltt Ring 2 में ऑन-स्क्रीन डायल पैड है। इससे कॉल करने के लिए आपको अपने स्मार्टफोन का इस्‍तेमाल करने की जरूरत नहीं होगी। स्मार्टवॉच पर कॉन्टैक्ट्स और कॉल लॉग्स को सेव करने के लिए ऑनबोर्ड स्टोरेज दिया गया है। इस वॉच में 1.69 इंच की HD टचस्क्रीन है, जिसका पिक्‍सल रेजॉलूशन 240×280 है। वॉच की ब्राइटनेस अच्‍छी है। Fire-Boltt Ring 2 को 200 से ज्‍यादा वॉच फेस के साथ लाया गया है, जिससे यह स्‍टाइलिश भी साबित होती है। 
 

Fire-Boltt Ring 2 के इंडिया में प्राइस और उपलब्‍धता 

Fire-Boltt Ring 2 को फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा। इसकी कीमत 3,999 रुपये है। फायर-बोल्ट स्मार्टवॉच को ब्लैक, ब्लू, पिंक और सिल्वर स्ट्रैप कलर ऑप्शन के साथ लाया गया है। 
 

Fire-Boltt Ring 2 के स्‍पेसिफ‍िकेशंस और फीचर्स 

जैसाकि हमने बताया, Fire-Boltt Ring 2 में 1.69 इंच की HD टचस्क्रीन है। इसका रेजॉलूशन 240×280 पिक्सल है। इसे IP67 सर्टिफ‍िकेशन मिला है यानी यह काफी हद तक पानी में टिकी रह सकती है। कंपनी के मुताबिक यह स्मार्टवॉच एक बार चार्ज करने पर सात दिन तक का बैटरी बैकअप दे सकती है। यह ब्लूटूथ-कॉलिंग स्मार्टवॉच है, जिसकी मदद से यूजर कॉल कर सकता है और कॉल रिसीव कर सकता है। इसमें एक माइक्रोफोन और स्पीकर लगाया गया है। कॉल करने के लिए क्विक डायल पैड भी मिलता है। कॉन्टैक्ट्स और कॉल लॉग्स को सेव करने और स्पीड डायल फंक्शनलिटी के लिए इस स्‍मार्टवॉच में ऑनबोर्ड स्टोरेज भी है। यह स्मार्टवॉच SpO2 मॉनिटरिंग, ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग और हार्ट रेट ट्रैकिंग में भी काबिल है। 

कुछ और फीचर्स की बात करें, तो यह स्मार्टवॉच अलार्म, स्टॉपवॉच, वेदर अपडेट, सेडेंटरी और ड्रिंक वॉटर रिमाइंडर जैसे फीचर्स से लैस है। Fire-Boltt Ring 2 में 200 से ज्‍यादा वॉच फेस दिए गए हैं। यूजर्स को इस स्‍मार्टवॉच में इंस्टाग्राम, फेसबुक, वॉट्सऐप, यूट्यूब जैसे ऐप्स के नोटिफिकेशन भी मिल जाते हैं। इसे फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा। इसकी कीमत 3,999 रुपये है। फायर-बोल्ट स्मार्टवॉच को ब्लैक, ब्लू, पिंक और सिल्वर स्ट्रैप कलर ऑप्शन के साथ लाया गया है। अपने फीचर्स से यह स्‍मार्टवॉच बाकी डिवाइसेज अलग नजर आती है। 
 

Source link

Enable Notifications OK No thanks